{"_id":"6320d3597ca2de4dde667fdb","slug":"protest-sitapur-news-lko6482038158","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवस्थल पर फैले अतिक्रमण पर भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवस्थल पर फैले अतिक्रमण पर भड़के
विज्ञापन
महमूदाबाद में अतिक्रमण व गंदगी को लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार के दिया ज्ञापन। -?
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद/सीतापुर। हरदेव लाला देवस्थान के आसपास फैले अतिक्रमण व गंदगी को लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता ने पालिका प्रशासन को अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद वे देवस्थल के आसपास सफाई करने पहुंचे। वहां कब्जेदार दुकानदारों की हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हुई। नाराज हिंदू संगठन के कार्यकर्ता देवस्थल पर ही बैठकर प्रदर्शन करने लगे। तहसीलदार, इंस्पेक्टर व अधिशाषी अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बुधवार से अतिक्रमण हटाने के अभियान की शुरुआत करने का आश्वासन दिया।
महमूदाबाद कस्बे के बिसवां तिराहे पर स्थित प्राचीन हरदेव लाला के नाम से देवस्थल है। जहां पर हिंदू धर्म के कई धार्मिक कार्यक्रम व अनुष्ठान होते हैं। बीते कई वर्षों से देव स्थल के आसपास अतिक्रमण किया जा रहा हैं। देवस्थल की बाउंड्री के आसपास गंदगी का भी अंबार लगा रहता था। इसे लेकर हिन्दू संगठन के अतुल चित्रांश ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर पालिका प्रशासन को चेताया था कि देवस्थल की सफाई की जाए नहीं तो वे स्वयं सफाई करेंगे।
मंगलवार दोपहर अतुल चित्रांश कार्यकर्ताओं के साथ देवस्थल पर पहुंचे और सफाई करने लगे। इसके बाद नगर पालिका के सफाई कर्मचारी भी पहुंच गए। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने देवस्थल से अवैध कब्जा हटाने की चेतावनी दी। इसे लेकर कब्जेदारों और हिंदू संगठन के लोगों में तीखी नोकझोंक हुई। इससे नाराज कार्यकर्ता देवस्थल पर ही धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
तहसीलदार मनीष कुमार, अधिशाषी अधिकारी शैलेंद्र दुबे, इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह व लेखपाल पूर्णेद्र प्रकाश मौके पर पहुंचे। अधिशाषी अधिकारी ने सफाई कर्मियों की मदद से देवस्थल की सफाई कराई और बुधवार से कार्रवाई कर अतिक्रमण को हटाने का आश्वासन देने के बाद मामला शांत कराया।
इस मौके पर अतुल चित्रांश, उत्तम गुप्ता, कृतार्थ मिश्र, हिमांशू कश्यप, संजय, संदीप चौहान, ऋषभ गुप्त, हरिशंकर सहित कई हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। अधिशाषी अधिकारी शैलेंद्र दुबे ने बताया कि देवस्थल की पैमाइश कराई जाएगी। अतिक्रमण मिलेगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।