फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Protest held by placing the body of the child on the road

Sitapur News: सड़क पर बालक का शव रखकर किया प्रदर्शन

Thu, 14 May 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 14 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Protest held by placing the body of the child on the road
जहांगीराबाद। सदरपुर इलाके में बुधवार को पिकअप की चपेट में आकर बालक की मौत हो गई थी। नाराज परिजनों ने बृहस्पतिवार रात बिसवां-रेउसा मार्ग स्थित देबियापुर चौराहे पर बालक का शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे परिजनों को देर रात तक पुलिस समझा रही थी।
विज्ञापन

सदरपुर के हजियापुर गांव से बुधवार को बरात जा रही थी। गांव निवासी विमल कुमार (9) डीजे को देखने गया था। उसी समय बालक अचानक डीजे लदे पिकअप डाले की चपेट में आ गया। परिजनों का आरोप है कि गंभीर रूप से घायल बालक को लोगों ने जंगल की तरफ लगी झाड़ी में फेंक दिया। एक ग्रामीण ने परिजनों को विमल के झाड़ी में पड़े होने की जानकारी दी। परिजनों ने विमल को सीएचसी बिसवां पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों ने देबियापुर चौराहे पर शव रखकर सड़क जाम कर दी। वह चालक को पकड़ कर लाने की मांग करने लगे। मौके पर सदरपुर थानाध्यक्ष मुकेश वर्मा पहुंचे लेकिन ग्रामीण नहीं हटे। इसके बाद तहसीलदार बिसवां अनिल कुमार राम मौके पर परिजनों को मानने में जुटे रहे लेकिन नतीजा सिफर रहा। इसके बाद सीओ महमूदाबाद वेद प्रकाश श्रीवास्तव तथा रेउसा, बिसवां आदि थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। तीन घंटे से अधिक समय तक दोनों ओर लंबा जाम लगा रहा। खबर लिखे जाने तक मान-मनौव्वल का दौर जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed