{"_id":"58c82fcc4f1c1b1d6132a9de","slug":"protest-against-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडवांस फीस जमा कराने पर भड़के अभिभावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडवांस फीस जमा कराने पर भड़के अभिभावक
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
schools
रीजेंसी पब्लिक स्कूल में मार्च माह की दोबारा फीस लिए जाने से अभिभावक भड़क गए और स्कूल परिसर में हंगामा करने लगे। उसके बाद प्रबंधक ने अभिभावकों से बातचीत करते हुए उन्हें समझाया। इसके बाद अभिभावक शांत हो गए।
विज्ञापन
रीजेंसी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को अभिभावक फीस जमा करने पहुंचे। अभिभावकों का कहना था कि स्कूल द्वारा चालू सत्र की पूरी फीस जमा कराई जा चुकी है। अब नए सत्र की एडवांस में फीस जमा हो रही है। इस फीस में मार्च की भी फीस ली जा रही है।
विज्ञापन
जबकि मार्च माह की फीस पिछले सत्र में ली जा चुकी है। स्कूल द्वारा जो फीस रसीद दी जा रही है, उस पर मार्च माह अंकित है। इससे अभिभावक भड़क गए और वही पर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने काफी देर तक अभिभावकों को शांत कराने का प्रयास किया पर वह संतुष्ट नहीं हुए। इसके बाद प्रबंधक एमएफ जैदी पहुंचे। उन्होंने अभिभावकों से बातचीत की। उनसे केवल 12 माह की ही फीस लेने की बात कही। इस पर अभिभावक समझ गए। हंगामा बंद करते हुए फीस जमा कर दी।