फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Protest against bank employes

पिसावां में बैंक कर्मियों को बनाया बंधक

Tue, 13 Dec 2016 11:01 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 13 Dec 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Protest against bank employes
नो कैश का नोटिस देख लोग भड़क गए - फोटो : अमर उजाला

तीन दिनों की छुट्टी के बाद मंगलवार को बैंक खुले तो खाताधारकों की भीड़ उमड़ पड़ी। कोई वेतन निकालना चाह रहा था तो कोई पेंशन लेने बैंक पहुंचा था। भीड़ को देखते हुए बैंकों ने कैश निकालने की अधिकतम राशि 5 हजार रुपये कर दी। उधर, एटीएम के सामने भी लोगों की लंबी लंबी कतारें नजर आई।

विज्ञापन


वहीं पिसावां में परेशान खाताधारकों के  साथ संगतिन मजदूर संगठन ने प्रदर्शन किया और बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर नारेबाजी की। इससे करीब एक घंटे तक बैंक का काम भी बाधित रहा।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह कोहरा छट चुका था, लेकिन सर्द हवा परेशान कर रही थीं। लोग ठिठुरते हुए घर से निकले और बैंक के सामने लाइन लगाकर खड़े हो गए। पिसावां कस्बे में इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के सामने लोग लाइन लगाकर खड़े थे। दोपहर एक बजे तक कैश न आने पर लोग भड़क गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच संगतिन मजदूर संगठन के लोग भी वहां पहुंचे और खाताधारकों की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने हंगामा करते हुए बैंक के चैनल में ताला जड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर किसी तरह लोगों को शांत कराया।

इस दौरान करीब एक घंटे तक बैंक का कामकाज बाधित रहा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यहां पर कैश मिल ही नहीं रहा है। इधर, जिला मुख्यालय पर भी बैंक कैश की किल्लत से जूझती रहीं। स्टेट बैंक व इलाहाबाद बैंक समेत शहर अन्य बैंकों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ती रही।

इस भीड़ को देखते हुए बैंक अधिकारियों ने खाते से रकम निकालने की अधिकतम सीमा 5 हजार रुपये कर दी। इससे लोगों के हाथ मायूसी लगती नजर आई। जिला मुख्यालय पर एचडीएफसी व एक्सिस बैंक के एटीएम ही चल सके। इन एटीएम के सामने 400 मीटर दूरी तक लोगों की लंबी कतारें देखने को मिली।

दोपहर तक एचडीएफसी बैंक का एटीएम खाली हो गया। लोगों की उमड़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। शहर में सीओ राम सनेही यादव खुद ही सुरक्षा व्यवस्था को देख रहे थे। लहरपुर, बिसवां, महमूदाबाद, मिश्रिख, महोली, हरगांव आदि क्षेत्र की बैंकों में भी कैश किल्लत सिर चढ़कर बोली।


ग्रामीण क्षेत्र के लोग बैंक तो पहुंचे, लेकिन उनके हाथ मायूसी ही लगी। जिले के 102 एटीएम में महज 2 एटीएम ही चलते नजर आए। जिम्मेदारों का कहना है कि कैश न होने की वजह से ऐसी नौबत आई है। जबकि पेट्रोल पंपों व शराब की दुकानों से करीब 15 करोड़ रुपये बैंकों में जमा किए गए। मंगलवार को बैंकों में करीब 20 करोड़ रुपये जमा किए गए, जबकि 12 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed