फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Property worth Rs 38 lakh of two gangsters seized

Sitapur News: दो गैंगस्टरों की 38 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

Thu, 05 Jan 2023 06:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Property worth Rs 38 lakh of two gangsters seized
सीतापुर। हरगांव पुलिस ने गैंगस्टर के दो आरोपियों की 38 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। डीएम के आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। गांव चन्द्रामल्लापुर निवासी मोबीन, अलीहसन गैंगस्टर के आरोपी है। ये गिरोह बनाकर गोवंशों का अवैध कारोबार करते थे। इनके पास आय का कोई ज्ञात स्रोत नहीं था। न ही इतनी पैतृक संपत्ति थी, जिसकी आमदनी से इतनी मूल्यवान संपत्ति अर्जित की जा सके।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस टीम ने इनके दो ट्रैक्टर, एक आटा चक्की, एक धान कुट्टी मशीन, एक मकान आदि को जब्त कर लिया। इसकी कीमत करीब 38 लाख रुपये है। सीओ सिटी सुशील सिंह ने बताया कि विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलित करते हुए एक रिपोर्ट डीएम कार्यालय भेजी गई थी। डीएम ने संपत्ति को जब्त करने का आदेश दिया था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। अपराधियों के खिलाफ यह कार्रवाई चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed