{"_id":"587a53c74f1c1b8327baa2bf","slug":"property-destroy-in-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"लपटों में डेढ़ लाख की संपत्ति बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लपटों में डेढ़ लाख की संपत्ति बर्बाद
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : amar ujala
हर्रैया गांव के एक घर में शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से घर में रखी लाखों की संपत्ति राख हो गई। हरैया निवासी मंगूदास के घर अचानक आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, लपटों ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। परिवार के लोगों ने किसी तरह घर से भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और किसी तरह लपटों पर काबू पाया लेकिन तब तक राशन, कपड़े, बर्तन समेत करीब एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। हालांकि गृहस्वामी ने गांव के ही तीन लोगों पर आग लगा देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, मारूबेहड़ प्रतिनिधि के अनुसार थानगांव थाना इलाके के मंगलपुरवा गांव के कल्लू बाजपेयी के घर के दरवाजे पर रखे बंगले में शनिवार दोपहर को अज्ञात कारणों से आग लग गई। हादसे में मोटरसाइकिल समेत घरेलू सामान जलकर राख हो गया। 50 हजार रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन