फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Promotions handed, today leaves the polling parties

प्रचार थमा, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टिंयां

Sat, 05 Dec 2015 10:51 PM IST
सीतापुर/अमरउजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमरउजाला ब्यूरो Updated Sat, 05 Dec 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
बता दें कि तीसरे चरण में सकरन, खैराबाद, बिसवां, कसमंडा, पहला में मतदान होगा। पांच ब्लॉकों में प्रधान के 444 व ग्राम पंचायत  सदस्य के 5628 पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। प्रधान के 3490 व ग्राम  पंचायत सदस्य के 4755 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन


दोनों पदों के उम्मीदवार चुनाव चिह्न आवंटन के बाद से चुनावी अखाड़े में ताल ठोंके हुए हैं। शनिवार को तीसरे चरण के प्रत्याशियों ने सर्द मौसम में खूब पसीना बहाया और मतदाताओं से संपर्क कर उनसे अपने पक्ष में वोट मांगें। शनिवार शाम को इस चरण का प्रचार थम गया है।
विज्ञापन


अब यहां के पांचों ब्लॉक में सात दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। इन ब्लॉकों में मतदान को संपन्न कराने को बूथवार मतदान कार्मिकों की ड्यूटियां लगाई गईं। शनिवार को डीएम डॉ. इन्द्रवीर सिंह यादव ने एनआईसी में अफसरों के साथ रेंडमाइजेशन कर बूथवार  ड्यूटियां जारी कराईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने चुनाव तैयारियों की समीक्षा कर  प्रगति भी ली। रेंडमाइजेशन कर सभी कार्मिकों के ड्यूटी आदेश ब्लॉकों को उपलब्ध करा दिए गए हैं। रविवार को सभी कार्मिकों को ब्लॉकों पर बूथवार  ड्यूटी आदेश वितरित किए जाएंगे।  बाद में वहां से पोलिंग पार्टियों को  बूथों के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed