{"_id":"68681ae88e0df26a46043826","slug":"professional-criminals-fired-several-rounds-causing-panic-sitapur-news-c-102-1-slko1055-135738-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पेशेवर अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पेशेवर अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की, दहशत
Fri, 04 Jul 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। पेशेवर अपराधियों ने कोतवाली देहात के रामकृष्णपुरी में शुक्रवार को कई राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। मामले को कोतवाली देहात पुलिस छिपाती रही। लोगों के विरोध जताने पर देर शाम केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
पीड़ित मनोज सिन्हा के अनुसार उनके घर कुशल पांडेय और मानस शुक्ला अपने साथियों के साथ पहुंचे। पुरानी रंजिश में पहले जमकर उत्पात मचाया, फिर कई राउंड फायरिंग कर दी। इससे दहशत फैल गई। स्थानीय निवासियों की सूचना के बावजूद पुलिस घटनाक्रम पर पर्दा डालती रही। घटनाक्रम से नाराज मोहल्लेवासियों ने कोतवाली देहात पुलिस पर सवालिया निशान खड़े किए।
सीओ सदर विशाल गुप्ता ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। गनीमत है कि किसी को गोली नहीं लगी। आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास है। उनको जेल भेजा जाएगा। लापरवाह पुलिसकर्मियों को चिन्हित कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।