{"_id":"6005cbdf8ebc3e32f33c9acb","slug":"problems-due-to-lack-of-proper-parking-sitapur-news-lko560544694","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग की व्यवस्था दुरुस्त न होने से दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग की व्यवस्था दुरुस्त न होने से दिक्कत
विज्ञापन
सिधौली/सीतापुर। तहसील परिसर में दोपहिया वाहनों के लिए बनाए गए स्टैंड में पर्याप्त जगह न होने के कारण परिसर में वाहन खड़े करना मजबूरी हैं। वहीं, इस वजह से रजिस्ट्री कार्यालय आने-जाने में परेशानी होती है। वहीं, तमाम वाहन तहसील मार्ग पर बेतरतीब खड़े होने से सड़क पर यातायात बाधित होता है।
तहसील परिसर में वाहन स्टैंड पर जगह की कमी बनी हुई है। चार पहिया वाहनों के लिए कोई पार्किंग स्थल निर्धारित नहीं है। ये वाहन तहसील मार्ग पर खड़े रहते है, जिससे कभी-कभी लंबा जाम भी लग जाता है। इससे लोग जाम में फंसकर परेशान होते हैं। तहसील मार्ग से गुजरने वाले एंबुलेंस वाहन भी जाम में फंस जाते हैं।
नगर का प्रमुख मार्ग होने के कारण नगरवासी इसी मार्ग का ज्यादा प्रयोग करते हैं। यदि तहसील प्रशासन इस ओर ध्यान दे तो इन वाहनों के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के सामने पड़ी खाली जमीन का प्रयोग पार्किंग के लिए निर्धारित किया जा सकता है। परिसर के अंदर स्थापित बाइक स्टैंड को कहीं ओर स्थापित करने की आवश्यकता है, जिससे लोगों को असुविधा न हो।
विज्ञापन
समस्या का हो समाधान
यदि वाहनों की पार्किंग व्यवस्था को ठीक कर दिया जाए तो परेशानी नहीं होगी। रजिस्ट्री कार्यालय में आने वाले बुजुर्ग व दिव्यांग व्यक्तियों के लिए वाहन को परिसर में लाने की भी व्यवस्था होनी चाहिए। जिससे उनको समस्या न आए।
- नील कमल मिश्र, अधिवक्ता
होती है परेशानी
वाहनों के तहसील गेट पर बेतरतीब खड़े रहने से परेशानी होती है। वाहनों से तहसील मार्ग का फुटपाथ भरा रहता है। दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
- अनिल कुमार मिश्र, सामाजिक कार्यकर्ता
चालान से होती है दिक्कत
कोतवाली पुलिस द्वारा चालान कर लाए गए वाहन भी तहसील मार्ग पर महीनों के लिए खड़े कर दिए जाते हैं। इससे स्थिति और भयावह हो जाती है।
- रामकरन रावत, भाजपा नेता
समस्या दूर करने का होगा प्रयास
जल्द ही वाहनों की पार्किंग के लिए स्थल निर्धारित कर समस्या दूर करने का प्रयास किया जाएगा। इससे लोगों को सहूलियत मिलेगी।
- संतोष कुमार राय, उपजिलाधिकारी