फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   private employees handling government work

निजी कर्मी निपटा रहे सरकारी कामकाज

Thu, 05 May 2022 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
private employees handling government work
तहसील सदर स्थित राजस्व निरीक्षक सदर के कक्ष में जिम्मेदारों की कुर्सी पर बैठकर कार्य निपटाते प्? - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। तमाम दफ्तरों में अनाधिकृत रूप से निजी व्यक्ति विभिन्न पटलों का कार्य देख रहे हैं। तहसीलों में लेखपाल व ब्लॉकों में पंचायत सचिव निजी कर्मी रखकर काम करा रहे हैं। इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है। जन सामान्य को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को अमर उजाला की पड़ताल में जिम्मेदारों की कुर्सी पर बैठकर प्राइवेट लोग सरकारी कार्य करते हुए दिखे। कुछ को भनक लगी तो वे कुर्सी छोड़कर खिसक लिए।
विज्ञापन

दफ्तरों में प्राइवेट कर्मचारियों के कार्य न करने और मूवमेंट रजिस्टर में इंट्री किए बिना दफ्तर अवधि में पटल ने छोड़ने के संबंध में डीएम अनुज सिंह ने सभी जिला स्तरीय अफसरों को निर्देश जारी किया है। इसके मुताबिक ऐसा संज्ञान में आया है कि विभिन्न कार्यालयों में अफसरों, कर्मचारियों के साथ प्राइवेट व्यक्ति कार्य कर रहे हैं। निरीक्षण के समय यह भी देखा गया है कि बिना मूवमेंट रजिस्टर में इंट्री किए ही अफसर व कर्मी पटल से गायब रहते हैं, इससे यह स्पष्ट नहीं हो पाता है कि किसी शासकीय कार्य से बाहर गए हैं या अनुपस्थित हैं। निर्देशित किया गया कि सभी दफ्तरों में किसी भी पटल पर कोई प्राइवेट व्यक्ति कार्य नहीं करेगा।
विज्ञापन

फील्ड में कार्य के लिए जाने वाले सभी अफसर व कर्मी अपना मूवमेंट रजिस्टर बनाएंगे। बिना मूवमेंट रजिस्टर में इंट्री किए दफ्तर समय में सीट नहीं छोड़ेंगे। मुआयना के दौरान कोई प्राइवेट व्यक्ति किसी कार्यालय में कार्य करता पाया जाता है या कोई अधिकारी और कर्मचारी बिना मूवमेंट रजिस्टर में इंट्री किए पटल पर अनुपस्थित पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी। इस पत्र की प्रति एसपी, सीडीओ, एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, सभी एसडीएम व अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को भी भेजी गई है। बुधवार को इसे लेकर अमर उजाला ने सरकारी दफ्तरों की पड़ताल की तो प्राइवेट कर्मी आराम से जिम्मेदारों की सीट पर बैठकर कार्य करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील सदर में दोपहर करीब 1:20 बजे से दो बजे के मध्य राजस्व निरीक्षक एलिया के कक्ष में जिम्मेदारों की कुर्सी पर बैठकर एक प्राइवेट कर्मी सरकारी कार्य करता रहा। वह राजस्व संबंधी रिपोर्ट तैयार कर रहा था। तमाम दस्तावेज मेज पर रखे मिले। राजस्व निरीक्षक कक्ष सदर में जिम्मदारों की कुर्सी पर प्राइवेट कर्मी डटे थे। काश्तकार सहित अन्य लोग अपने कार्यों के लिए इन्हीं से मिलकर फरियाद लगा रहे थे। इसी तरह अन्य कुछ पटलों पर भी प्राइवेट कर्मी कार्य करते दिखे। कई पटलों पर प्राइवेट कर्मी कार्य करते दिखे। अन्य तहसीलों में भी प्राइवेट कर्मी कार्य कर रहे हैं। एलिया ब्लॉक के कई सचिव दो से तीन मुंशी रखे हैं। ग्रामीण इनसे अपने कार्य कराते हैं। वह सचिव को पहचानते ही नहीं।

शस्त्र लिपिक के कक्ष में भी निजी कर्मी कर रहे काम
दोपहर करीब एक बजे कलेक्ट्रेट स्थित शस्त्र लिपिक कक्ष में संबंधित पटल सहायक कंप्यूटर पर कार्य कर रहे थे। अन्य कुर्सियों पर बाहरी व्यक्ति बैठे थे। एक प्राइवेट व्यक्ति लोगों से बात कर रहा था। बाहर जाकर बात की गई फिर कक्ष में आकर कार्य करने लगे। कैमरा देखते ही बाहर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed