फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Preparations underway to send Navodaya Vidyalaya students home

Sitapur News: नवोदय विद्यालय के च्चों को घर भेजने की तैयारी

Wed, 25 Mar 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 25 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Preparations underway to send Navodaya Vidyalaya students home
फोटो-27खैराबाद में राधाकृष्णा गैस एजेंसी पर सिलिंडर लेने के लिए कतार में खड़े उपभोक्ता। संवाद
सीतापुर/खैराबाद। एलपीजी गैस सिलिंडर की किल्लत से रसोई के बाद अब जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चों की पढ़ाई पर खतरा मंडराने लगा है। सिलिंडर न मिलने से बच्चों व शिक्षकों समेत 600 लोगों का भोजन पकाने की चुनौती को देखते हुए नवोदय विद्यालय प्रशासन अब छुट्टी करने के मूड में है। बुधवार को विद्यालय स्टाफ की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

इस्राइल-अमेरिका और ईरान में युद्ध से जिले में एलपीजी गैस सिलिंडर की वितरण व्यवस्था लड़खड़ा गई है। एजेंसियों पर जुटने वाली ग्राहकों की भीड़ कम होती नजर नहीं आ रही है। गैस सिलिंडर की किल्लत का असर खैराबाद के जवाहर नवोदय विद्यालय के संचालन पर भी पड़ा है। यहां 540 बच्चे और 60 शिक्षक व कर्मचारी हैं। भोजन पकाने के लिए 15 रसोइए तैनात हैं। एक दिन में चार सिलिंडरों की खपत होती है। एक सप्ताह से विद्यालय को सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। मिट्टी के चूल्हे बनाकर भोजन पकाना पड़ रहा है। चूल्हे पर 600 लोगों का भोजन बनाना किसी चुनौती से कम नहीं है। विद्यालय प्रशासन लगातार राधा कृष्णा गैस एजेंसी से लेकर जिलाधिकारी व जिला पूर्ति अधिकारी को पत्र लिखकर सिलिंडर उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध कर रहा है। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने प्रधानाचार्य के पत्र का संज्ञान लेकर जिला पूर्ति अधिकारी को एक महीने में 120 सिलिंडर एजेंसी से दिलाने के निर्देश भी जारी किए। इसके बाद भी विद्यालय को सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन

विद्यालय प्रशासन के अनुसार मार्च में 120 सिलिंडरों की सापेक्ष 20 सिलिंडर ही एजेंसी ने उपलब्ध कराए हैं। 600 लोगों का भोजन चूल्हे पर पकाना संभव नहीं है। बुधवार को विद्यालय प्रशासन की बैठक में तय किया गया कि दो दिन में सिलिंडर का इंतजाम नहीं हो पाया तो बच्चों की छुट्टी कर दी जाएगी। प्रधानाचार्य नित्यानंदेश नंदन त्रिपाठी ने बताया कि हर दिन स्थितियां बिगड़ती जा रही हैं। विद्यालय में बच्चों की छुट्टी करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुबह से लाइन में लगे 11 बजे बताया कि गैस नहीं बंटेगी
राधा कृष्णा गैस एजेंसी खैराबाद पर सुबह से उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गई। सुबह 11 बजे एजेंसी का कार्यालय खुला और बताया गया कि स्टॉक नहीं है। ऐसे में ग्राहकों को मायूस होकर खाली हाथ लौटना पड़ा। 25 मार्च को गैस सिलिंडर नहीं बटेंगे का नोटिस चस्पा कर दिया गया। अकबरपुर खुर्द निवासी राम निहाल ने बताया कि 10 मार्च की बुकिंग है। पांच बार आ चुके हैं लाइन लगाकर जब तक नंबर आता है कह देते कि गैस खत्म हो गई। रफातपुर निवासी शिव शंकर त्रिपाठी बताते हैं कि 10 मार्च की बुकिंग है। कई दिन से दौड़ रहे हैं, सुबह से लाइन में खड़े हैं और 11 बजे नोटिस लगाया कि गैस नहीं है।

होम डिलीवरी कराने की मांग
सुमित, सावेद खान, जैबुन्निसा, अरशिया बेगम, नूरजहां आदि ने होम डिलीवरी शुरू किए जाने की मांग उठाई। उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसी पहले होम डिलीवरी करती थी। संसाधन व कर्मचारी भी हैं तो होम डिलीवरी क्यों नहीं कराई जा रही है। होम डिलीवरी से एजेंसी पर लगने वाली भीड़ भी कम होगी।

कालाबाजारी में मिल रहे सिलिंडर
संकट के बाद भी कालाबाजारी में सिलिंडर मिल रहे हैं। दरअसल, उज्जवला कनेक्शन वालों और मृतकों के सिलिंडर बुक कराकर ब्लैक कर दिए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार खैराबाद में लगभग 50 से ज्यादा मृतक उपभोक्ताओं को लगातार सिलिंडर डिलीवर किए जा रहे हैं। 1500 रुपये से 2000 रुपये तक में कालाबाजारी की जा रही है।

मसवासी टोला निवासी मोहम्मद सलीम बुधवार को अपने पिता मोहम्मद रफीक का कनेक्शन मां खैरुन्निसा के नाम ट्रांसफर कराने एजेंसी पर पहुंचे। बताया एक सप्ताह से दौड़ रहे हैं पर कर्मचारी कनेक्शन ट्रांसफर नहीं रहे हैं। सलीम ने बताया कि अभी तक डिलीवरी वाले को 50 रुपये ज्यादा देकर सिलिंडर ले लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed