{"_id":"68f1344494d3c1960b004157","slug":"preparation-for-provisional-publication-of-panchayat-voter-list-sitapur-news-c-102-1-slko1052-142499-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पंचायत मतदाता सूची के अनंतिम प्रकाशन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पंचायत मतदाता सूची के अनंतिम प्रकाशन की तैयारी
Thu, 16 Oct 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। पंचायत मतदाता सूची को अनंतिम प्रकाशन पांच दिसंबर को किया जाना है। इसके लिए सभी तहसीलों के मतदाता पंजीकरण केंद्रों में तैयारियां की जा रही हैं। अनंतिम प्रकाशन के लिए कंप्यूटरीकृत पांडुलिपि तैयार की जा रही है। यह काम 24 नवंबर तक होगा। इसके बाद 4 दिसंबर तक मतदाता सूची प्रिंट कराई जाएगी।
जिले में 1588 ग्राम पंचायतें हैं। उनकी मतदाता सूची अपडेट करने का काम चल रहा है। बीएलओ की ओर से घर-घर जाकर सर्वेक्षण करने के बाद तैयार किए गए गणना कार्ड की कॉपी संबंधित एसडीएम को उपलब्ध करा दी गई है। यहां के मतदाता पंजीकरण केंद्रों से मतदाता सूची की कंप्यूटरीकृत पांडुलिपि तैयार की जा रही है। यह काम 24 नवंबर तक किया जाना है।
इसके बाद मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों का क्रमांक, मतदाता क्रमांक, मतदेय स्थलों के वार्ड की मैपिंग, मतदाता सूचियाें की फोटो प्रति कराने आदि का कार्य किया जाएगा। यह काम 25 नवंबर से चार दिसंबर तक होगी।
विज्ञापन
पांच दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। मतदाता इसका निरीक्षण 12 दिसंबर तक कर सकेंगे। इसी अवधि में दावा और आपत्तियों प्राप्त किए जाएंगे। इसके बाद समय-सारिणी के अनुसार उनका निस्तारण की कार्रवाई करते हुए 15 जनवरी 2026 को पंचायत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।