फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   praveen togadiya

नहीं मिली अनुमति, स्वागत कराकर लौटे तोगड़िया

Wed, 22 Jan 2020 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
praveen togadiya
सीतापुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया बुधवार को आए तो थे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन में शामिल होने को लेकिन जिला प्रशासन ने उन्हें सम्मेलन को अनुमति नहीं दी। इससे सम्मेलन में उनका उद्बोधन सुनने आए लोग मायूस हो गए। ऐसे में जगह-जगह स्वागत कराकर तोगड़िया वापस लौट गये।
विज्ञापन

स्वागत में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि राम मंदिर तो बन रहा है लेकिन रामराज्य कहां है? उधर, प्रशासन का कहना है कि उनके यहां पर आने की सूचना थी लेकिन सम्मेलन के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद का बुधवार को शहर के लालबाग पार्क में हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन प्रस्तावित था। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि, अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया को शामिल होना था।
विज्ञापन

इसे लेकर तैयारियां चल रही थीं लेकिन इस कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिल पाई। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष रामनरेश पाल ने बताया कि हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन की अनुमति लेने को जिला प्रशासन को 16 जनवरी को पत्र दिया था लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मंगलवार को उन्हेें बताया गया कि धारा 144 लागू होने की वजह से कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जा सकती। इसलिए कार्यक्रम निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया सीतापुर आए। नेशनल हाईवे पर तोगड़िया का जिलाध्यक्ष रामनरेश पाल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बाद में बरसोइया, बाल्दा कॉलोनी, जेल रोड पर प्रदीप गुप्ता के आवास पर स्वागत किया गया। वहां से वह टेड़वा चिलौला गए जहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहां पर तोगड़िया ने भोजन किया।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि 450 वर्षों के संघर्ष और चार लाख हिंदुओं के बलिदान के बाद यह संभव हो पाया है। राम मंदिर तो बनने जा रहा है लेकिन अभी रामराज्य कहां हैं? उन्होंने कहा कि हमारा अभियान रामराज्य तक जारी रहेगा। कहा कि गरीबी मुक्त भारत, महंगाई मुक्त समाज, सुरक्षित महिला, रोजगार युक्त युवा, कर्जमुक्त किसान तक हमारा यह संघर्ष जारी रहेगा।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हम नागरिक संशोधन कानून का स्वागत करते हैं। कहा कि पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थियों को शरण मिले, यह आनंद की बात है लेकिन कश्मीरी हिंदुओं को उनका घर वापस कब दोगे। उन्होंने कहा कि 19 जनवरी 1990 को चार लाख हिंदू कश्मीरियों को घर से भगाया गया था। ये कश्मीरी आज भी अपने ही देश में शरणार्थी हैं। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि भारत के हिंदू कश्मीरियों को घर दिलाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed