फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   practical exam of 20 colleges in trouble

20 कॉलेजों के छात्रों के प्रैक्टिकल पर संकट

Sat, 23 Apr 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
practical exam of 20 colleges in trouble
सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में बदली प्रैक्टिकल की व्यवस्था विद्यार्थियों के लिए मुसीबत बन गई है। कारण यह है जिले में शासन द्वारा निर्धारित किए गए प्रैक्टिकल केंद्रों पर प्रयोगशाला ही नहीं है। शासन ने बिना विद्यालय की मान्यता देखे ही केंद्र तय कर दिए गए है। अब जब प्रैक्टिकल कराने के लिए परीक्षक पहुंच रहे हैं तो कॉलेज प्रशासन हैरान हो रहा है। इस पर करीब 20 कॉलेजों ने डीआईओएस को आपत्ति दी है। जिसके जरिए प्रयोगशाला वाले कॉलेजों को केंद्र बनाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

जिले में प्रथम चरण में 27 अप्रैल तक प्रैक्टिकल होने है। इस बार शासन ने प्रैक्टिकल की व्यवस्था में परिवर्तन कर दिया है। विद्यार्थियों ने जिन केंद्रों पर अपनी परीक्षा दी है, उस केंद्र पर ही प्रैक्टिकल कराए जाएंगे। साथ ही सीसीटीवी की निगरानी में प्रैक्टिकल होंगे। इसके लिए प्रशासन की तरफ से प्रत्येक केंद्र पर एक पर्यवेक्षक नियुक्ति किया गया है। अब जब नियुक्त हुए परीक्षक परीक्षा केंद्रों पर पहुंच रहे है तो उन्हें उस विद्यालय में प्रयोगशाला न होने की जानकारी मिल रही है। इससे विद्यार्थियों को कॉलेज प्रशासन सूचना भी नहीं दे पा रहे है।
विज्ञापन

इससे परेशान 20 से अधिक कॉलेजों ने डीआईओएस से आपत्ति दर्ज कराई है। ऐसे विद्यालयों में प्रैक्टिकल कराने की बात कही है, जिन विद्यालयों में संबंधित विषय की प्रयोगशाला मौजूद हो। इससे प्रैक्टिकल होने में इस बार काफी देरी हो सकती है। डीआईओएस देवी सहाय तिवारी ने बताया कि कई कॉलेजों में गलत ढंग से विद्यार्थियों का आवंटन हो गया है। उन कॉलेजों में संबंधित विषय की प्रयोगशाला नहीं है। इन कॉलेजों की सूची बनाकर शासन को भेजी जा रही है। वहां से अनुमति मिलने पर विद्यार्थियों के प्रैक्टिकल कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ल्दबाजी में हुआ निर्णय
माध्यमिक शिक्षा विभाग का कहना है बोर्ड ने प्रैक्टिकल की व्यवस्था तो परिवर्तित कर दी है, लेकिन अपनी तैयारी नहीं की। आनन फानन में आदेश पारित करके विद्यालय आवंटित कर दिए गए हैं। जिन विषयों की मान्यता कॉलेज की नहीं है, इसकी जानकारी शासन को है। फिर भी गलत ढंग से कॉलेज आंवटित करके बेचैनी बढ़ा दी है। इससे माध्यमिक शिक्षा विभाग के कर्मचारी गलतियां दुरुस्त करने में रात दिन जूझ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed