{"_id":"6a397bf2668227cabb0c8c91","slug":"power-was-out-for-16-hours-in-shastri-nagar-sitapur-news-c-102-1-slko1037-158535-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: शास्त्रीनगर में 16 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: शास्त्रीनगर में 16 घंटे गुल रही बिजली
Mon, 22 Jun 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
शास्त्री नगर में बिजली के तार बदलते बिजली कर्मचारी। संवाद
सीतापुर। शहर के शास्त्रीनगर में रविवार रात एक बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सोमवार दोपहर तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो लोग घरों से बाहर आ गए। आक्रोशित लोगों ने पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को फोन किया। तब जाकर शाम पांच बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। वहीं, चौधरी टोला में बिजली की आवाजाही से लोग परेशान रहे।
शास्त्रीनगर में रविवार रात एक बजे बिजली आपूर्ति की लाइन ओवरलोडिंग से जल गई। गर्मी में लोग रातभर परेशान रहे। सोमवार सुबह लोग पानी के लिए भी तरस गए। मोहल्ले के प्रदीप मिश्र ने बताया कि रात एक बजे से लाइट नहीं आ रही है। भीषण गर्मी में न पानी मिल रहा है, न बिजली। इसलिए अधिकारियों को फोन कर रोष व्यक्त किया है। स्थानीय निवासी पप्पू यादव ने बताया कि पुराने ट्रांसफार्मर के सहारे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है। कई बार अफसरों से नया ट्रांसफार्मर लगाने की गुहार लगाई गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों का आक्रोश देखकर मौके पर जेई भवानीपुर उपकेंद्र अतुल कुमार लाइन दुरुस्त कराने पहुंचे। बताया कि ज्यादा लोड होने के चलते लाइन जल गई थी। फिलहाल तीनों लाइनें बदली गई हैं। शाम पांच बजे आपूर्ति बहाल हो गई।