{"_id":"6abc065cd63d5f5e8e0d2444","slug":"if-the-lekhpal-is-happy-the-applicant-passes-otherwise-they-fail-sitapur-news-c-102-1-slko1037-164856-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: लेखपाल खुश तो आवेदक पास, वरना फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: लेखपाल खुश तो आवेदक पास, वरना फेल
Wed, 30 Sep 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
मिश्रिख। तहसील क्षेत्र में प्रशासनिक नियमों को ताक पर रखकर आय प्रमाण पत्र जारी करने का मामला उजागर हुआ है। नियमों और पारदर्शिता को दरकिनार कर एक ही व्यक्ति के नाम पर महज एक सप्ताह के भीतर दो अलग-अलग आय दर्शाते हुए प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए। इस संबंध में जब अधिकारियों से पूछा गया तो वह भी खुद सकते में आ गए। तहसील के प्रशासनिक अधिकारियों ने इस मामले में जांच की बात कही है।
ग्रामीणों के अनुसार परगना कोरोना के सरोसा गांव में तैनात क्षेत्रीय लेखपाल की कार्यशैली लंबे समय से संदेह के घेरे में है। आरोप है कि लेखपाल द्वारा एक ही आवेदक के लिए महज दो से पांच दिनों के अंतर पर अलग-अलग मासिक आय की रिपोर्ट लगाकर दो बार प्रमाण पत्र जारी कर दिए जाते हैं। अगर लेखपाल खुश हुए तो मनचाहा आय प्रमाण पत्र बनाकर दे देंगे। अगर खुश नहीं हुए तो वह ऐसा आय प्रमाण पत्र देंगे कि आवेदक के लिए सरकारी योजना का लाभ लेना दुश्वार हो जाए। (संवाद)