{"_id":"6a6b9e13d76b099c040e7ea4","slug":"power-supply-to-100-villages-remained-disrupted-for-four-hours-sitapur-news-c-102-1-slko1053-161170-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: चार घंटे ठप रही 100 गांवों की बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: चार घंटे ठप रही 100 गांवों की बिजली आपूर्ति
Fri, 31 Jul 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
संदना। सरवा उपकेंद्र में बृहस्पतिवार को ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग के चलते करीब 100 गांवों की बिजली आपूर्ति लगभग चार घंटे तक बाधित रही। दोपहर करीब तीन बजे बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके बाद शाम करीब सात बजे आपूर्ति बहाल हो पाई। आपूर्ति ठप होने से पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हुई। ज्यादातर घरों में मोटर नहीं चल सके, जिससे लोगों को पानी भरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
रामगढ़ निवासी रामचंद्र ने बताया कि क्षेत्र में बिजली की यही स्थिति रोज बनी रहती है। जितेंद्र यादव ने बताया कि पहले क्षेत्र में अघोषित रोस्टिंग अधिक होती थी। अब रोस्टिंग कुछ कम हुई है तो ब्रेकडाउन की समस्या बढ़ गई है। अवर अभियंता धर्मेंद्र ने बताया कि ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग का कार्य चल रहा था। टेस्टिंग पूरी होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।