{"_id":"6a5fb758ad485bb1f90b4b2d","slug":"power-supply-disrupted-in-200-villages-due-to-rain-sitapur-news-c-102-1-slko1053-160529-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 200 गांवों में बारिश की वजह से ठप रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 200 गांवों में बारिश की वजह से ठप रही बिजली आपूर्ति
Tue, 21 Jul 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। बारिश की वजह से मंगलवार को करीब 200 गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। कई बार प्रयास के बावजूद फॉल्ट दूर नहीं हो सके। विभाग की टीमें मरम्मत में जुटी हुई हैं। वहीं, शहर में लोकल फॉल्ट के चलते 25 मोहल्लों में तीन से चार घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रेउसा इलाके में बारिश की वजह से कई जगह फॉल्ट आ गया। उपभोक्ताओं की शिकायत के बाद जब टीमें पहुंचीं तो कहीं तार टूटे मिले तो कही जंपर उड़े मिले। इस पर टीमों ने मरम्मत की। इसके बाद भी फॉल्ट बने रहे। इससे करीब 100 गांवों की बिजली सुबह 11 बजे बंद हो गई। देर शाम तक इन गांवों की आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। इसी तरह तंबौर व रामपुर मथुरा इलाके में दो स्थानों पर पोल गिर गए। बारिश में पोल लगाने में टीमों को दिक्कतें आईं। इससे करीब 100 गांवों की बिजली दोपहर दो बजे बंद हो गई। रात आठ बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई।
पुराना सीतापुर उपकेंद्र की मुख्य लाइन में मंगलवार को फॉल्ट आ गया। इससे 25 मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। एसडीओ ने उपभोक्ताओं को फॉल्ट होने की जानकारी शेयर की। लंबा समय बीतने के बाद भी फॉल्ट सही नहीं हो पाया तो वैकल्पिक तौर पर भवानीपुर उपकेंद्र की लाइन से जोड़कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
पुराना सीतापुर उपकेंद्र की मुख्य लाइन में मंगलवार को फॉल्ट आ गया। इससे 25 मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। एसडीओ ने उपभोक्ताओं को फॉल्ट होने की जानकारी शेयर की। लंबा समय बीतने के बाद भी फॉल्ट सही नहीं हो पाया तो वैकल्पिक तौर पर भवानीपुर उपकेंद्र की लाइन से जोड़कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन