फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Power cuts due to local fault and transformer blowing

Sitapur News: लोकल फॉल्ट व ट्रांसफार्मर फुंकने की वजह से हो रही कटौती

Sat, 10 Aug 2024 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 10 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Power cuts due to local fault and transformer blowing
सीतापुर। मुख्य अभियंता ने शनिवार को विद्युत वितरण मंडल द्वितीय व सिधौली उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्मार्ट मीटर लगाए जाने की प्रगति जानीं। राजस्व वसूली व लंबित शिकायतों की हकीकत परखीं। अफसरों को मौके पर जाकर बिजली चेकिंग करने व राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मालूम हो कि सिधौली विधायक मनीष रावत ने तीन दिन पहले उपकेंद्र पर चौपाल लगाई थी। इस चौपाल में सिधौली की खराब बिजली आपूर्ति पर अफसरों को खूब खरी खोटी सुनाई थी। उसके बाद शनिवार को मुख्य अभियंता विवेक अस्थाना ने खुद ही इस नाराजगी को दूर करने की कमान संभाली। वह सिधौली पहुंचकर वहां पर आने वाली फॉल्ट व बेवजह कटौती का कारण समझा।
विज्ञापन

अफसरों ने बताया जर्जर तार व ट्रांसफार्मर फुंकने की वजह से समस्या आ रही है। इसकी वजह से कटौती हो रही है। इस पर उन्होंने अधिशासी अभियंता को जर्जर तार चिहिंत करते हुए तत्काल इसे बदलने के निर्देश दिए। वहीं ट्रांसफार्मर फुंकने पर दो दिन के अंदर बदलने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह विद्युत वितरण मंडल द्वितीय पहुंचे। अधिशासी अभियंता से राजस्व वसूली व लंबित शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि अफसर मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण करें। घर के बाहर मीटर लगवाएं। स्मार्ट मीटर लगवाने में तेजी दिखाएं। अगस्त में सभी सरकारी कार्यालय में स्मार्ट मीटर लग जाने चाहिए।




पुराने शहर में चलाया अभियान

पुराने शहर में मार्निग रेड अभियान चलाया गया। इस दौरान सुबह पांच से छह बजे के बीच लोगों के घरों पर बिजली विभाग की टीमें पहुंच गई। घरों के अंदर चल रही एसी, कूलर व फ्रिज का लोड परखा। करीब 10 उपभोक्ताओं के मानक से अधिक लोड मिले। इन उपभोक्ताओं के लोड बढ़वाएं गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed