{"_id":"57f541fb4f1c1bd05b26f516","slug":"power-cut-in-sitapur-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी खराबी से गुल रही शहर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी खराबी से गुल रही शहर की बिजली
Amarujala Bureau
Updated Wed, 05 Oct 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
33 हजार केवीए लाइन में बुधवार को आई तकनीकी खराबी से शहर के कई मोहल्लों में चार घंटे तक बिजली गुल रही। उधर, सूचना पर अफसर-कार्मिकों ने खामियों को ठीक करने में जुटे थे। इससे करीब एक लाख आबादी प्रभावित रही।
विज्ञापन
बुधवार शाम चार बजे अचानक बिजली गुल हो गई। जब काफी देर तक लाइट नहीं आई तो उपभोक्ताओं ने पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों से जानकारी की। पता चला कि भवानीपुर व पुराना सीतापुर उपकेंद्र में तकनीकी खराबी आ गई है। इस वजह से विद्युतापूर्ति बाधित है।
विज्ञापन
सूचना पाकर पावर कॉर्पोरेशन के अफसर-कार्मिक लाइन में आई खराबी को ठीक करने में जुट गए। इस दौरान तीन दर्जन मोहल्लों के लोग परेशान दिखे। अवर अभियंता प्रदीप मौर्या ने बताया 33 हजार लाइन में आई खराबी से आपूर्ति प्रभावित हुई है।
विज्ञापन