फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Poor pension of people stuck in verification

सत्यापन के फेर में अटक गई गरीबों की पेंशन

Mon, 17 Jul 2017 10:22 PM IST
सीतापुर
सीतापुर Updated Mon, 17 Jul 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
Poor pension of people stuck in verification
पेंशन
जिले में तकरीबन 80 हजार पेंशनधारकों के सामने इन दिनों आर्थिक संकट गया है। कारण यह है कि योगी सरकार ने अखिलेश सरकार की समाजवादी पेंशन के सत्यापन तक लाभार्थियों को पेंशन देने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


इससे इनके सामने दो जून की रोटी का जुगाड़ करने के लिए लोगों के सामने हाथ फैलाने पड़ रहे हैं, तब कहीं जाकर उनके पेट की आग बुझ पा रही है। उधर, जिम्मेदारों का कहना है कि शासन के निर्देश पर पेंशन कार्यों का वेरीफिकेशन चल रहा है। 
विज्ञापन


बता दें कि निर्धन बुजुर्गों की जीविकोपार्जन के लिए सरकारों ने वृद्घावस्था, विधवा, दिव्यांग पेंशन योजना चला रखी है। पिछले पंच वर्षीय अखिलेश सरकार ने वृद्घावस्था पेंशन योजना का नाम समाजवादी पेंशन योजना कर दिया था। इस योजना में सीतापुर जनपद में तकरीबन 88253 लाभार्थियों को पेंशन दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्ररहवीं विधानसभा चुनाव में प्रदेश में नया निजाम योगी आदित्यनाथ आए। योगी सरकार ने समाजवादी पेंशन योजना में सत्यापन कराने का आदेश जारी कर दिया। वेरीफिकेशन कार्य पूरा होने तक सरकार लाभार्थियों के पेंशन पर रोक लगा दी। पेंशन पर रोक लगने की वजह से गरीबों के खातों में पेंशन पहुंचना बंद हो गई है।


समाजवादी पेंशन योजना का शासन के फरमान पर सत्यापन चल रहा है। यह कार्य पूरा होते ही पेंशन धारकों के खातों में पेशन पहुंचाई जाएगी। - सुधांशु शेखर, प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed