{"_id":"69adcada4ce1b018ee004a87","slug":"poor-eating-habits-on-holi-increase-in-patients-suffering-from-vomiting-sitapur-news-c-102-1-slko1037-151473-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: होली पर बिगड़ा खानपान, उल्टी-दस्त व पेट दर्द के बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: होली पर बिगड़ा खानपान, उल्टी-दस्त व पेट दर्द के बढ़े मरीज
Mon, 09 Mar 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
उल्टी-दस्त के मरीज पहुंचे
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेवता में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगा। चिकित्सक डॉ. विजय कुमार मौजूद नहीं थे। ऐसे में फार्मासिस्ट जितेंद्र मिश्रा ने लक्षणों के आधार पर 73 मरीजों को दवा दी। उन्होंने बताया कि मेले में आने वाले अधिकांश मरीज वायरल फीवर, खांसी, जुकाम, पेट दर्द व उल्टी दस्त से पीड़ित थे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनंत मिश्रा ने बताया कि डॉ. विजय कुमार अवकाश पर हैं।
बिगड़ा खानपान, 201 मरीज पहुंचे
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर में डॉ. अख्तर हुसैन ने 51 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा दी। उन्होंने बताया कि अधिकांश मरीज खांसी, जुकाम, बुखार व उल्टी-दस्त के आए थे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद वाजपेयी ने बताया कि क्षेत्र के पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 201 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा दी गई। होली के बाद लोगों का खानपान बिगड़ गया है। इसकी वजह से डिहाईड्रेशन के मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
सीतापुर। होली में बिगड़ा खानपान सेहत पर भारी पड़ रहा है। लोग पेट के रोग से परेशान हो रहे हैं। रविवार को जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में अधिकतर मरीज उल्टी-दस्त, बुखार व पेट के दर्द से परेशान होकर पहुंचे। इन मरीजों को पानी अधिक पीने, हल्का भोजन लेने व आराम करने की सलाह दी गई। मेले में 3450 मरीजों ने इलाज करवाया।
विज्ञापन
72 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह 10 बजे से जन आरोग्य मेला लगा। दोपहर दो बजे तक भीड़ लगी रही। इसके बाद केंद्रों पर सन्नाटा पसर गया। सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि होली के बाद लगे स्वास्थ्य मेले में मरीजों की संख्या काफी अधिक रही। मेले में जो भी मरीज आए वह उल्टी-दस्त व पेट दर्द से परेशान थे। मरीजों से बातचीत करके उनकी बीमारी जानने की कोशिश की गई तो पता चला कि होली के मौके पर खानपान बिगड़ जाने की वजह से बीमार हुए हैं। इसी वजह से संख्या बढ़ गई है। बढ़ी गर्मी को देखते हुए सामान्य खानपान व आराम करने की सलाह दी गई है।
176 मरीजों को मिला इलाज
ब्रह्मवली गांव के ठाकुरद्वारा पर रविवार को सीएचसी के चिकित्सकों द्वारा आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्रीय लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. दीपांशु शुक्ला ने बताया कि शिविर में 176 मरीजों का इलाज कर स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। शिविर में 32 आयुष्मान कार्ड बनाकर लाभार्थियों को वितरित किए गए। इस दौरान विधायक शशांक त्रिवेदी, ब्लॉक प्रमुख जगदीश प्रसाद, मिथिलेश यादव, संजू सिंह, मनीष वाजपेयी, सुरेंद्र अवस्थी, लवकुश शुक्ला, संजीव मिश्रा आदि मौजूद रहे।