{"_id":"6213e1b70354c73d7052db0e","slug":"polling-parties-will-leave-for-3870-booths-today-sitapur-news-lko6188624109","type":"story","status":"publish","title_hn":"3870 बूथों के लिए आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3870 बूथों के लिए आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन
पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल पर आरएमपी इंटर कॉलेज में विधानसभा वार लगे पाण्डाल। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिले की नौ विधानसभा क्षेत्रों में 23 फरवरी को मतदान होगा। 22 फरवरी को आरएमपी इंटर कॉलेज के मैदान से 3870 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। इसके लिए सोमवार देर रात तक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाता रहा। तकरीबन तीन सौ पंडाल लगाए गए हैं।
यहां से मतदान कार्मिकों के ड्यूटी वितरण, ईवीएम, लेखन सामग्री सहित अन्य कार्य किए जाएंगे। सभी पोलिंग पार्टियां संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट की देखरेख में जाएंगी। पुलिस बल भी साथ में रहेगा। रवानगी स्थल का प्रशासनिक अफसरों ने जायजा लेकर सभी बंदोबस्त करने के निर्देश दिए।
सभी विधानसभा क्षेत्रों के 2403 मतदान केंद्रों पर बनाए गए 3870 बूथों पर सकुशल शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए 22 फरवरी को पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। इसके लिए आरएमपी इंटर कॉलेज मैदान पर सभी बंदोबस्त किए गए हैं। विधानसभा क्षेत्रवार ड्यूटी पांडाल लगाए गए हैं।
विज्ञापन
ईवीएम व वीवी पैट उपलब्ध कराने के लिए प्रति विधानसभा क्षेत्र 12-12 पांडाल बने हैं। लेखन सामग्री, कंट्रोल रूम, रिजर्व पोलिंग पार्टी के लिए, प्रेक्षकों, प्रशासनिक अफसरों, सेेक्टर मजिस्ट्रेट, कैमरा मैन, माइक्रो आब्जर्वर, सामग्री मिलान के लिए, चिकित्सकों व मीडिया आदि के लिए अलग-पंडाल हैं।
पोलिंग पार्टियों को आरएमपी इंटर कालेज के सामने स्थित मिलेट्री के ग्राम फार्म से वाहन मिलेंगे। इसके लिए यहां पर विधानसभावार वाहनों को खड़ा किया गया है। इन वाहनों संबंधित विधानसभा क्षेत्र का नाम, मतदान केंद्र, सेक्टर व बूथ आदि का विवरण दर्ज रहेगा। जिससे कार्मिक आसानी से वाहन पर बैठ सकें।
मतदान दलों की रवानगी आरएमपी इंटर कालेज के प्रागंण से सुबह सात बजे से होनी है। इसी समय कामिकों को वहां पहुचना है। मतदान कार्मिकों के लिए आरएमपी इंटर कॉलेज के प्रवेश द्वार के दाहिनी तरफ स्थित मैदान में विधानसभावार पंडाल लगाए गए हैं। प्रत्येक पंडाल में ड्यूटी वितरण के लिए कार्मिक पद जैसे पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय के लिए दो-दो काउंटर बनाए गए हैं। जहां से मतदान कार्मिक अपना द्वितीय आदेश (पार्टी संख्या) दिखाकर अन्तिम आदेश जिसमें मतदेय स्थल व वाहन संख्या अंकित है, उसे प्राप्त करेगें।
ड्यूटी आदेश के बाद मिलेगी इवीएम
कार्मिकों के द्वारा ड्यूटी आदेश प्राप्त करके रवानगी स्थल पर बायीं तरफ बने पण्डाल से ईवीएम और अन्य मतदान संबंधी सामग्री प्राप्त करनी है। समस्त प्राप्त सामग्री का मिलान करने के बाद अपनी पार्टी के साथ निर्धारित वाहन पर पहुंचकर अपने सेक्टर मजिस्ट्रेट को सूचित करेंगे। यदि पार्टी में कोई कार्मिक कम है तो उसकी सूचना सेक्टर मजिस्ट्रेट को देंगे।
सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा अनुपस्थित कार्मिक के स्थान पर निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आरक्षित पण्डाल प्रभारी से कार्मिक की मांग की जाएगी। डीडीओ सहायक प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक राकेश कुमार पांडे ने बताया सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र की समस्त मतदान पार्टियों को पूर्ण कराते हुए निर्धारित वाहन के माध्यम से समय से रवानगी सुनिश्चित कराएंगे।
अंतिम आदेश प्राप्त करते समय जो पार्टी आरक्षित होगी, उसके कार्मिक अपनी उपस्थिति उस विधानसभा के आरक्षित कार्मिकों के लिए बनाए गए पंडाल में पंडाल प्रभारी को देंगे। उपस्थिति दर्ज करके आरक्षित कार्मिक अपने निर्धारित पण्डाल में बैठेंगे, जहां उनकी समय-समय पर उपस्थिति दर्ज की जाएगी। आरक्षित पण्डाल प्रभारी द्वारा सेक्टर मजिस्ट्रेट की मांग पर अनुपस्थित कार्मिक के स्थान पर कार्मिक उपलब्ध कराए जाएंगे।
संवदेनशील बूथों पर जाएंगे माइक्रो ऑब्जर्वर
प्रशासन और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से संवेदनशील मतदान केंद्रों, बूथों को चिह्नित किया गया है। इन केंद्रों पर स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से मतदान कराने के लिए माइक्रो आब्जर्वर की तैनाती की गई है। रवानगी स्थल से संबंधित बूथों पर माइक्रोआर्ब्जवर पोलिंग पार्टी के साथ जाएंगे।