फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   political

माफिया मुख्तार, आजम खां को जेल भेजना अनुपयोगी है क्या

Sun, 02 Jan 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
political
फोटो-23 सीतापुर के रेउसा में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा के अनावरण के मौक? - फोटो : SITAPUR
रेउसा (सीतापुर)। सीतापुर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव के ‘योगी अनुपयोगी हैं’ के बयान पर पलटवार करते हुए जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि माफिया मुख्तार को सलाखों के पीछे भेजना, आजम खां को जेल में बंद करना क्या अनुपयोगी है ? हमारे मुख्यमंत्री के खिलाफ कोई एक पैसे के घोटाले का आरोप नहीं लग सकता। कांग्रेस पर भी सियासी तीर चलाते हुए कहा कि कांग्रेस के पंजे और सपा की साइकिल के निशान पर लक्ष्मी नहीं रहती है। माता लक्ष्मी का वास तो कमल के फूल पर है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह रविवार को रेउसा में बोल रहे थे। रेउसा कस्बे में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की मूर्ति के अनावरण समारोह में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने सपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि लाल टोपी वाले गुंडे होते हैं। अखिलेश यादव कह रहे हैं कि मैं आ रहा हूं, जनता पूछ रही है क्या गरीबों पर बुलडोजर चलाने आ रहे हो। सपा सरकार में यूपी में माफियाओं का राज था। न गरीबों को गैस कनेक्शन, न आवास मिलता था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राम मंदिर बनवाया है। इसलिए जनता जान चुकी है कि भाजपा ही हिंदुओं की पार्टी है। भाजपा में ही हिंदुस्तान सुरक्षित है, भाजपा भारत माता की पार्टी है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यूपी में 2017 की तर्ज पर ही भाजपा की लहर चल रही है। साफ नीयत, कानून के शासन और सही विकास के सामने सपा-बसपा और कांग्रेस का छलावा टिक नहीं पाएगा। विकास से हम सबका विश्वास जीत पाए। सपा-बसपा की सरकारों ने सड़क बनाने के नाम पर एक भी ईंट नहीं रखी। बस अपने परिवार की जेबें गर्म कीं। 2017 के बाद से बड़े-बड़े एक्सप्रेसवे बन रहे हैं। बिजली अब 24 घंटे मिल रही है। गुंडा, बदमाशों में योगी सरकार में बेटियों से छेड़खानी करने की हिम्मत नहीं है।
विज्ञापन

बेटे-बेटी से कभी गुटखा न मंगवाएं
प्रदेश अध्यक्ष ने जनता से अपील करते हुए कहा कि अपने बेटे-बेटी से कभी गुटखा न मंगवाएं। मां, बहन, बेटी और पत्नी पर कभी हाथ न उठाएं। माता-पिता के पैर जरूर रोज शाम को दबाएं। शाम को जूस पीकर घर आएं और कुछ नहीं पीकर आएं। कहा कि देश की चिंता मोदी पर और उत्तर प्रदेश की चिंता योगी पर छोड़ दें। सेवता विधानसभा की चिंता ज्ञान तिवारी पर छोड़ दें। प्रदेश अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेई की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम से गदगद दिखे। कहा कि अटल जी का राष्ट्र के प्रति समर्पण कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका गौरवशाली कार्यकाल युगों-युगों तक याद रहेगा। उन्होंने विधायक ज्ञान तिवारी के कामों की तारीफ करते हुए कहा कि वह संगठन की रीति नीति जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ करोड़ की लागत से बनी प्रतिमा का किया अनावरण
नौ करोड़ की लागत से विधायक ज्ञान तिवारी ने रेउसा चौराहे को अटल चौक के रूप में विकसित कर यहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की मूर्ति लगाने का काम किया है। समारोह में आए प्रदेश अध्यक्ष सबसे पहले विधायक आवास पर बने हेलीपैड पर उतरे, यहां उनका स्वागत हुआ। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष अटल चौक पहुंचे। प्रतिमा का अनावरण कर जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed