फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   political

महोली विधायक के आपत्तिजनक बोल का वीडियो वायरल

Wed, 26 Aug 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
political
सीतापुर। करीब दो साल पूर्व कंबल वितरण कार्यक्रम में जूते-चप्पल चलाने वाले महोली विधायक और धौरहरा सांसद एक बार फिर आपत्तिजनक भाषा को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसका वीडियो वायरल होने के बाद विधायक की किरकिरी हो रही है।
विज्ञापन

मौका था मंगलवार को महोली में क्षेत्र पंचायत बैठक का। विधायक शशांक त्रिवेदी ने मर्यादा भूलकर एक फूहड़ सी शायरी कही और उनका इशारा धौरहरा सांसद की ओर था। इस पर सांसद ने पलटवार करते हुए कहा मैं आपकी बड़ी बहन हूं। बैठक में एक दूसरे पर शब्दों के तीर चलना शुरू हुए तो बरबस ही दो साल पहले का वाकया ताजा हो गया।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2018 में 13 जनवरी को महोली में कंबल वितरण समारोह था। इसमें भाजपा सांसद धौरहरा रेखा अरुण वर्मा और विधायक महोली शशांक त्रिवेदी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इस कदर बढ़ी कि दोनों माननीयों की मौजूदगी में ही जूते-चप्पल चलने लगे। इस घटना ने सत्तारूढ़ भाजपा की खूब छीछालेदर कराई। कहीं न कहीं दोनों माननीयों में मनमुटाव भी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed