फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Policemen should be posted at the pump

Sitapur News: पंप पर तैनात किए जाएं पुलिसकर्मी

Fri, 05 Sep 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 05 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Policemen should be posted at the pump
सीतापुर। शासन के सख्त निर्देशों के बाद भी पंपों पर बिना हेलमेट लगाए बाइक सवारों को पेट्रोल दिया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) की जांच में इसका खुलासा होने और संबंधित पंप संचालक से जवाब तलब करने पर भी अभियान सफल नहीं हो रहा है। डीएसओ ने अभियान को सफल बनाने के लिए पेट्रोल पंप एसोसिएशन के साथ वार्ता की, तो उनकी ओर से सभी पंपों पर पुलिसकर्मी तैनात करने की मांग रखी।
विज्ञापन

डीएसओ अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि शहर के लालबाग चौराहे पर संचालित पेट्रोल पंप को तीन और चार सितंबर को निरीक्षण किया गया। यहां बिना हेलमेट लगाकर आए चालकों को पेट्रोल दिया जा रहा था। इस पर सीतापुर ट्रेडिंग कंपनी के संचालक से जवाब तलब किया गया है। श्रीराम सर्विस स्टेशन के निरीक्षण में जागरूकता बैनर लगा नहीं मिला। इस पर उनसे भी जवाब मांगा गया।
विज्ञापन

नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान को सफल बनाने के लिए पेट्रोल पंप एसोसिएशन के पदाधिकारियों से वार्ता की गई है। इसमें बताया गया कि एक पंप वाले बिना हेलमेट वाले बाइक सवारों को वापस करते हैं, तो दूसरे पंप वाले अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए बिना हेलमेट वाले बाइक सवारों को पेट्रोल दे देते हैं। समन्वय बनाकर अभियान को सफल बनाने के लिए कहा गया। वार्ता के दौरान एसोसिएशन ने मांग रखी कि प्रत्येक पंप पर पुलिसकर्मी तैनात रहें, जिससे ग्राहक से विवाद ने हो। साथ ही उनका चालान भी काटा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed