फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Police thrashed the young man, accused of taking 10,000 bribe in a dispute of 10 rupees

Sitapur News: पुलिस ने युवक को धुना, 10 रुपये के विवाद में 10 हजार रिश्वत लेने का आरोप

Tue, 18 Jul 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 18 Jul 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Police thrashed the young man, accused of taking 10,000 bribe in a dispute of 10 rupees
- पुलिस कर रही इंकार, वीडियो में चोट के निशान दिखा रहा है पीड़ित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अटरिया (सीतापुर)। मामूली विवाद के मामले में युवक और उसके पिता ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि वीडियो और आरोप निराधार है।
क्षेत्र के गांव रमनगरा में सतीश की परचून की दुकान है। बीते शुक्रवार को दुकानदार ने गांव के ही कमलेश से बकाया 10 रुपए मांगे। वहीं कमलेश का कहना है कि वह पैसे दे चुका था। इतने में ही दोनों के बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ता देख कमलेश का भाई अखिलेश बीचबचाव करने पहुंच गया। दुकानदार सतीश अपनी पत्नी को लेकर थाने चला गया। पुलिस ने कमलेश व अखिलेश को थाने पर बुलाकर दोनों के खिलाफ 151 की कार्रवाई कर दी। अखिलेश और उसके पिता ने वीडियो में आरोप लगाया कि थाने के पुलिसकर्मियों ने अखिलेश को बुरी तरह से पीट दिया। अखिलेश के शरीर पर चोट के निशान हैं। इसके साथ ही दस हजार रूपए की रिश्वत भी दी। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया पिटाई का आरोप निराधार है। 10 रुपए को लेकर विवाद हुआ था। सतीश की तहरीर पर 151 की कार्रवाई दोनों भाइयों पर की गई है।
विज्ञापन

सीओ बोले- बाइक से गिरकर लगी चोट
मैंने पूरे मामले की जांच की है। दस हजार रुपये रिश्वत की बात झूठी है। आरोप निराधार है। जो चोट पीड़ित दिखा रहा है वह शायद पीड़ित को बाइक से गिरने के कारण लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शोभित अत्री
क्षेत्राधिकारी सिधौली
पूर्व में भी लग चुके हैं पुलिस पर आरोप
18 जून- रामपुर मथुरा पुलिस पर महिलाओं को कमरे में बंद कर पीटने का आरोप। तीन पुलिस कर्मी निलंबित, तीनों पर मुकदमा दर्ज।
14 जुलाई- रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में दबिश देने गई पुलिस टीम पर महिला ने अभद्रता का आरोप लगाया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed