फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Police inspector creates ruckus at woman sub-inspector's residence, arrested

Sitapur News: महिला उपनिरीक्षक के आवास पर दरोगा का हंगामा, गिरफ्तार

Tue, 02 Jun 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 02 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Police inspector creates ruckus at woman sub-inspector's residence, arrested
सीतापुर। पीएसी में तैनात एक महिला उपनिरीक्षक के शहर स्थित सरकरी आवास पर पुरुष उपनिरीक्षक ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि वह महिला उपनिरीक्षक के घर में जबरन घुसने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। महिला उपनिरीक्षक के अनुसार आरोपी उपनिरीक्षक आशीष चंद्र दुबे की पावर कॉर्पोरेशन के शक्ति भवन लखनऊ के गोपनीय विभाग में तैनाती है। 30 मई की रात आशीष अपराध करने के इरादे से पीड़िता के राजकीय आवास पर पहुंचा। वह दरवाजा तोड़कर घर में घुसने का प्रयास करने लगा। पीड़िता ने सेनानायक को फोन कर सूचना दी। वाहिनी के सूबेदार मेजर व अन्य लोग तुरंत पीड़िता के आवास पर पहुंचे। पुलिस टीम आरोपी उपनिरीक्षक आशीष चंद्र दुबे को पकड़कर शहर कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि महिला का पीछा करने व गृह भेदन की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है।

काफी समय से कर रहा था परेशान
पीड़िता के अनुसार आरोपी उपनिरीक्षक आशीष चंद्र दुबे पूर्व में इसी वाहिनी में तैनात रहा है। तब भी वह पीड़िता को आए दिन परेशान करता था। इस कारण पीड़िता ने उसका नंबर ब्लैक लिस्ट कर रखा था। स्थानांतरण के बाद भी आरोपी लगातार महिला उपनिरीक्षक को कॉल करता था। पीड़िता ने वाहिनी के कुछ कर्मचारियों पर आरोपी की मदद करने का शक जताया है। पीड़िता के मुताबिक, उन्हें जानकारी मिली है कि आरोपी दरोगा कुछ दिन पहले वाहिनी के प्रधान लिपिक कार्यालय में पूरा दिन मौजूद रहा। पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद से वह सहमी हुई हैं। सूत्र बताते हैं कि दरोगा को उसकी कार समेत कोतवाली लाया गया था। मंगलवार को दरोगा के परिजन कार रिलीज कराने के लिए कोतवाली आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed