{"_id":"6a67b14be3907101510d6924","slug":"police-close-to-solving-the-mystery-of-the-headless-corpse-sitapur-news-c-102-1-slko1055-160922-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सिरकटे शव की गुत्थी सुलझाने के करीब पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सिरकटे शव की गुत्थी सुलझाने के करीब पहुंची पुलिस
Tue, 28 Jul 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
गोंदलामऊ। संदना के नेवादाखुर्द गांव में पुलिस युवक का सिर कटा शव मिलने की गुत्थी सुलझाने के बेहद करीब पहुंच गई है। युवक की हत्या के मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। आशंका है कि जल्द ही घटना का औपचारिक रूप से खुलासा हो सकता है, हालांकि पुलिस अभी तक मामले में कुछ भी खुलकर नहीं बोल रही है।
देवरीखुर्द गांव निवासी सूरजबली का खेत नेवादाखुर्द गांव में है। रविवार सुबह खेत में अज्ञात युवक का सिर कटा शव मिला था। मौके पर मिले खून को देखकर यह अंदाजा लगाया गया कि खेत में ही उसकी हत्या की गई।
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने पूछताछ के लिए संदना के एक गांव निवासी कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। युवक की पहचान भी हो चुकी है। इसके अलावा हत्यारोपियों ने सिर को कहां छिपाया था। इसका भी पता लग चुका है।
विज्ञापन
आशंका है कि प्रेम संबंधों के चलते युवक की हत्या की गई है। हालांकि पुलिस ने पूरे घटनाक्रम पर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है। क्षेत्राधिकारी मिश्रिख ब्रजेश कुमार ने बताया कि कुछ लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। हर पहलू पर गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।