{"_id":"5fef6d9d8ebc3e3f7e5d3f87","slug":"police-begin-new-year-with-gangster-action-sitapur-news-lko55769839","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगेस्टर के गुडवर्क के साथ नए साल की पुलिस ने की शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगेस्टर के गुडवर्क के साथ नए साल की पुलिस ने की शुरूआत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। पुलिस ने नए साल 2021 के पहले दिन की शुरुआत अच्छे गुडवर्क से की है। जिले के तकरीबन हर थाने पर पहला क्राइम गैंगेस्टर जैसी बड़ी कार्रवाई के गुडवर्क के रूप में दर्ज कर नए साल की शुरुआत की गई है। ऐसे में न सिर्फ पिछले वर्षों की शराब, तमंचे की बरामदगी का पहला केस दर्ज करने जैसी पुलिस कार्रवाई की परंपरा टूटी है बल्कि सीतापुर पुलिस ने इससे नए आयाम गढ़ दिए हैं।
साल 2021 में सीतापुर जिला प्रदेश का शायद एकमात्र ऐसा जनपद है जहां पहले क्राइम नंबर की शुरुआत गैंगेस्टर जैसे अपराधियों पर नकेल कस कर की गई है। इससे न सिर्फ अपराधियों के हौसले पस्त होंगे बल्कि आम नागरिक में सुरक्षा की भावना और बलवती होगी। एसपी आरपी सिंह के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के तहत जिले भर में महिला थाना छोड़ शेष 25 में से 24 थानों में गैंगेस्टर एक्ट के तहत पहला मुकदमा दर्ज किया गया है।
दरअसल ऐसी परंपरा रही है कि पुलिस नए साल की शुरुआत पर क्राइम नंबर एक हमेशा से गुडवर्क का दर्ज करती है। पुलिस का शायद यह मानना है कि यदि पहला क्राइम नंबर गुडवर्क का होगा तो पुलिस के लिए भी यह नया साल बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
इसी मंशा से पुलिस पहले के वर्षों में शराब व तमंचा बरामदगी दिखा कर नए साल का पहला क्राइम नंबर दर्ज करती रही है लेकिन इस बार एसपी आरपी सिंह ने पुलिस की ही इस परंपरा को तोड़ते हुए गैंगेस्टर जैसे मामले दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके चलते पूरे जिले के 24 थानों में 95 अपराधियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
एसपी के निर्देश पर अभियान चलाकर की गई गैंगेस्टर की कार्रवाई में सबसे बड़ी कार्रवाई शहर कोतवाल टीपी सिंह ने की है। कोतवाली पुलिस ने शातिर अपराधी माफिया मुजीब अहमद सहित उसके भाइयों पर भी गैंगेस्टर लगा दिया है। इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले में पकड़े गए गुलशेर सहित चार लोगों पर गैंगेस्टर लगाया है।
एसपी आरपी सिंह के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ गैंगेस्टर के मामले दर्ज कर अब उनकी संपत्ति का पता लगाया जाएगा। जिन अपराधियों ने अपराध के जरिए संपत्ति अर्जित की है, उनकी अपराध से अर्जित संपत्ति भी जब्त की जाएगी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गैंगेस्टर के मुकदमे दर्ज होने के बाद इन अपराधियों की संपत्ति का ब्योरा भी जुटाया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।