{"_id":"0eeccd45f782bae020679b801890e95d","slug":"pole-broken-darkness-spread-in-hundreds-of-villages-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ गांव अंधेरे में डूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ गांव अंधेरे में डूबे
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sun, 31 Jan 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर क्षेत्र में एक ट्रक ने शनिवार रात को पिडु़रिया चौराहे के समीप हाईटेंशन लाइन के पोल में ठोकर मार दी, जिससे तीन अन्य खंभे भी टूट गए। बिजली के तार भी टूट गए। इससे क्षेत्र के तकरीबन 100 गांवों की बत्ती गुल हो गई। क्षेत्र की करीब एक लाख आबादी अंधेरे में है।
विज्ञापन
लालपुर कस्बे से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। शनिवार रात पिड़ुरिया चौराहे पर सड़क के किनारे लगे हाईटेंशन लाइन के खंभे में लहरपुर तंबौर मार्ग पर जा रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खंभा टूट गया। साथ ही जोरदार झटके से तीन अन्य खंभे भी धराशायी हो गए।
विज्ञापन
इससे करीब एक किलोमीटर की दूरी तक हाईटेंशन लाइन के तार टूटकर जमीन में गिर गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि घटना के दौरान तार में करंट नहीं दौड़ रहा था।
विज्ञापन
वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना से क्षेत्र के पिड़ुरिया, मतुआ, सोहरिया, धनपुरिया, कड़बड़ा, सिड़किड़ा, गड़ौसा, सुल्तानपुर, जालेपुर, भिठिया, सोंसरी, रतौली, कुटी, सुपौली, विशाखापुर, धरौली समेत करीब 100 गांवों की बिजली गुल हो गई।