फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   PN Sehgal and DJ became champions in college kabaddi.

Sitapur News: पीएन सहगल व डीजे कॉलेज कबड्डी में बना चैम्पियन

Sun, 28 Sep 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 28 Sep 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
PN Sehgal and DJ became champions in college kabaddi.
मेडल व शील्ड के साथ कबड्डी के ​खिलाड़ी। 
सीतापुर। जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी बालक प्रतियोगिता पीएन सहगल इंटर कॉलेज कनवाखेड़ा में रविवार को हुई। प्रतियोगिता दो वर्गों में अंडर 14 और अंडर 19 में कराई गई। जिसमें पीएन सहगल व डीजे कॉलेज की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की प्रबंधक प्रेमलता सहगल, उप प्रबंधक सुयश नारायन सहगल और विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय श्रीवास्तव ने किया। अंडर 14 सब जूनियर बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में पीएन सहगल इंटर कॉलेज ने सहगल सिटी मांटेसरी स्कूल को 25-20 से हराकर विजेता बना। अंडर 19 सीनियर बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में जेएलएमडीजे इंटर कॉलेज खैराबाद ने पीएन सहगल इंटर कॉलेज की टीम को एकतरफा मुकाबले में 45-17 से हराकर विजय हासिल की। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में अजय रावत, धीरेंद्र कुमार वर्मा, संतोष कनौजिया, जय प्रकाश और पंकज आदि लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन जिला क्रीड़ा सचिव अवधेश नंदन पांडेय व क्रीड़ा प्रभारी प्रशांत पांडे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed