{"_id":"6383b29090b9f549d1204109","slug":"players-show-prowess-in-powerlifting-sitapur-news-lko6592119118","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पॉवर लिफ्टिंग में खिलाड़ियों ने दिखाया जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पॉवर लिफ्टिंग में खिलाड़ियों ने दिखाया जलवा
विज्ञापन
सीतापुर। आरएमपी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान में सीतापुर पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन की तरफ से रविवार को डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में अपनी प्रतिभा दिखाई।
सीतापुर पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव व चैंपियनशिप के आयोजक सचिव डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि इस चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर होने वाली चैंपियनशिप में भाग लेकर जिले का नाम रोशन करेंगे। प्रतियोगिता में 500 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
इस चैंपियनशिप को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए लखनऊ, कानपुर, उन्नाव व हरदोई से कई अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय निर्णायक को बुलाया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ आरएमपी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रजनीकांत श्रीवास्तव व शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ. सुनील कुमार ने किया। कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि व कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनूप गुप्त ने किया। समाजसेवी प्रभात अग्निहोत्री ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
यह प्रतिभागी रहे विजयी
47 किलोग्राम में शिखा सिंह, 43 किलोग्राम में गरिमा सिंह, 52 किलोग्राम में रिंकी देवी, 57 किलोग्राम में सोनी, 63 किलोग्राम में मारिया खान, 72 किलोग्राम में मोनिका अरोड़ा, 84 किलोग्राम में अपूर्वा कश्यप विजेता रही।
सब जूनियर पुरुष वर्ग में 53 किलोग्राम में समीर अहमद, 59 किलोग्राम में आदर्श मिश्रा, 66 किलोग्राम में अमन कुमार विजयी रही। जूनियर पुरुष वर्ग में 59 किलोग्राम में राजदीप, 66 किलोग्राम में समीर खान व सीनियर पुरुष वर्ग में 59 किलोग्राम में आदर्श मिश्रा व 66 किलोग्राम में अमन कुमार विजयी रही।