{"_id":"6467c0178d6d05dd16042d36","slug":"physiotherapy-center-will-be-expanded-sitapur-news-c-13-1-244663-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: फिजियोथेरेपी सेंटर का होगा विस्तार, पांच पहुंची नई मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: फिजियोथेरेपी सेंटर का होगा विस्तार, पांच पहुंची नई मशीनें
Fri, 19 May 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 19 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल में अब मरीजों को फिजियोथेरेपी की बेहतर सुविधा मिलेगी। गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को फिजियोथेरेपी के माध्यम से छुटकारा मिल सकेगा। अस्पताल के सेंटर का विस्तारीकरण होगा। इस सेंटर पर पांच नई मशीनें आईं हैं। इनके जरिए 20 से अधिक बीमारियों का इलाज किया जाएगा।
जिला अस्पताल में फिजियोथेरेपी यूनिट चल रही है। इस यूनिट में पहले से लगी मशीनें पुरानी हो गईं थीं। यह आए दिन खराब हो रही थीं। इसकी वजह से मरीजों को सुविधाएं मिलने में देरी होती थी। अब यह सब समस्या दूर हो गई है। यहां पर पांच नई मशीनें आईं हैं। इनके जरिए रोजाना सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक फिजियोथेरेपी की सुविधा मिलेगी। इससे 20 से अधिक बीमारियों से राहत मिलेगी। सेंटर पर रोजाना 18 से 20 मरीज आ रहे हैं। सेंटर को चलाने के लिए दो फिजियोथेरेपिस्ट की तैनाती की गई है।
कौन-कौन सी आई हैं मशीनें
1- ट्रेटबिल- इस मशीन के जरिए चलने-फिरने की सुविधा मिलेगी।
2- डायफर्मी- इस मशीन के जरिए गर्दन, कमर, घुटने के दर्द की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
3- आईएफटी- नसों में खिंचाव सहित दर्द में राहत मिलेगी। इसके अलावा इसी मशीन में एक अन्य मशीनें जुड़ी हुईं हैं। इनके जरिए भी इलाज मिलेगा।
4- क्वाडीटैप टेबल- यह मशीन उस समय काम करेगी। जब आपका घुटना, हाथ जमा जैसा हो जाता है। तब इसके जरिए सुविधा दी जाएगी।
20 से 25 मिनट लगता है समय
एक मरीज को फिजियोथेरेपी कराने में 20 से 25 मिनट लगते हैं। जिला अस्पताल से एक रुपये में पर्चा बनता है। इस पर्चे पर 15 दिन तक फिजियोथेरेपी कराने की सुविधा मिलती रहेगी।
विज्ञापन
ढाई साल तक के बच्चों की भी होती है फिजियोथेरेपी
इस सेंटर के माध्यम से ढाई साल तक के बच्चों की भी फिजियोथेरेपी कराई जाती है। फिजियोथेरेपिस्ट ने बताया कि आमतौर पर वह बच्चे जो प्री मिच्योर होते हैं। हाथ-पैर चलाने में दिक्कत आती है। कभी-कभार यह जाम हो जाते हैं। इन हालातों में फिजियोथेरेपी के माध्यम से उनको ठीक किया जा सकता है। इसके लिए चिल्ड्रेन वार्ड के बच्चों का विशेष ध्यान रखा जाता है।
तत्काल मिलती है राहत
फिजियोथेरेपी से मरीजों को तत्काल राहत मिलती है। अब अस्पताल में बेहतर सुविधा हो गई है। कोई भी मरीज यहां पर पहुंचकर चिकित्सक के परामर्श के अनुसार सुविधा ले सकता है।
डॉ. शांतुन अवस्थी, फिजियोथेरेपिस्ट
होगा प्रयास
सीनियर सिटीजन वार्ड में बुजुर्गों को फिजियोथेरेपी का लाभ दिया जा रहा है। इससे बुजुर्ग काफी राहत महसूस कर रहे है। अब नई मशीनें आने से मरीज को जल्द स्वस्थ करने का प्रयास रहेगा।
डॉ. विवेक, फिजियोथेरेपिस्ट
फिजियोथेरेपी अच्छा है माध्यम
घुटना, कमर दर्द, हाथ में दर्द होने पर दर्द निवारक दवा दी जाती है। इससे लिवर व किडनी पर असर पड़ता है। इससे राहत पाने के लिए फिजियोथेरेपी अच्छा माध्यम है। नई मशीनें शुरू हो गईं है। अस्पताल के मरीजों को बेहतर इलाज दिया जा रहा है।
डॉ. आरके सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल