{"_id":"56f6d0bc4f1c1b5f2ff14d4e","slug":"pet-cat-saved-the-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालतू बिल्ली ने मौत को मात देकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालतू बिल्ली ने मौत को मात देकर बचाई जान
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
कमलापुर के छोटा पतारा की हैरान कर देने वाली घटना बनी चर्चा का विषय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीने पर लोट रही मौत को देख उसकी रूह कांप उठी। इस खौफनाक मंजर पर निगाह पड़ते ही परिवारजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। चारपाई पर लेटे प्रदीप के सीने पर विषैला सर्प बैठा फुफकार रहा था। एक पल के लिए मानों सभी बेजान पुतलों में तब्दील हो गए। एकाएक बिजली की तेजी से आई पालतू बिल्ली मानो उसके लिए फरिश्ता बन गई।
विज्ञापन
बिल्ली ने प्रदीप के सीने पर बैठे सांप को अपने पंजों में दबोच लिया और देखते ही देखते सांप के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। यह किसी फिल्म का सीन नहीं, बल्कि प्रदीप के साथ होने वाला वह हादसा है, जिसे याद कर अभी भी उसके रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
विज्ञापन
छोटा पतारा मजरा थानापट्टी में रहने वाला प्रदीप उर्फ गलऊ मिश्रा बीते शुक्रवार को चारपाई पर सो रहा था। सुबह करीब छह बजे फुफकार की आवाज से आंख खुली तो फिर पलकें झपकना भूल गईं। उसके सीने पर सांप कुंडली मारे बैठा था।
विज्ञापन
प्रदीप के परिवारीजनों की नजर इस सांस थमा देने वाले मंजर पर पड़ी तो वह सब भी डर के मारे कांप उठे। किसी की समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करें। इसी बीच घर की पालतू बिल्ली प्रदीप के लिए फरिश्ता बनकर आई। बिल्ली ने जमीन से छलांग लगाई और सांप को पंजों में दबोच लिया।
दूसरी छलांग में बिल्ली पंजों में सांप को दबोचकर जमीन पर आ गिरी। जमीन पर गिरते ही बिल्ली ने सांप पर हमला बोलकर उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए। यह सब पलक झपकते हो गया। सांप के टुकड़े होने के कुछ देर बाद तक भी प्रदीप व उसके परिवारीजन बदहवास रहे। मौत के चंगुल से जान छूटने का उन्हें यकीन नहीं हो रहा था। खतरा टलने के बाद परिवारीजन बिल्ली को गोद में उठाकर झूमने लगे। घटना चर्चा का विषय बनी है।