फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   People took to the streets demanding the removal of the police station chief

Sitapur News: थानाध्यक्ष को हटाने की मांग पर सड़क पर उतरे लोग

Fri, 30 Jan 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 30 Jan 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
People took to the streets demanding the removal of the police station chief
सकरन थाने के बाहर प्रदर्शन करते भीम आर्मी के लोग।
सकरन (सीतापुर)। स्थानीय पुलिस पर सही कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को थाने के सामने धरना दिया। प्रदर्शन के कारण करीब तीन घंटे तक मार्ग जाम रहा। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

भडवली मजरा लखनियापुर गांव निवासी कमलेश की गन्ने की पर्ची को गांव निवासी राकेश ने लगाया था। मिल ने इसका भुगतान भेज दिया था। राकेश 27 जनवरी की शाम को रुपये मांगने के लिए कमलेश के घर गए थे। यहां लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। इसमें राकेश ने बकाया पैसा मांगने व कमलेश ने घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
विज्ञापन

बुधवार शाम कमलेश की ओर से भीम आर्मी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही। पुलिस ने कार्रवाई करने से मना कर दिया। नाराज कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को थाना के पास रोड जाम कर प्रदर्शन करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही थानाध्यक्ष को हटाने की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामला लेनदेन का था। दोनों पक्ष सुलह के लिए राजी हो गए थे। अब दोनों पक्षों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पार्टी के तहसील संयोजक ने बताया कि पुलिस पीड़ित पक्ष को तीन दिनों से थाने में बैठाए है। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed