फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   People tied child to pillar and beat him on suspicion of child theft

Sitapur: बच्चा चोर समझकर कबाड़ बीन रहे बच्चे को खंभे से बांध कर पीटा, पांच गिरफ्तार

Tue, 30 Aug 2022 07:38 PM IST
आकाश दुबे सवांद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
सवांद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 30 Aug 2022 07:38 PM IST
सार

घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
People tied child to pillar and beat him on suspicion of child theft
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर कोतवाली इलाके में मंगलवार को फिर एक किशोर को लोगों ने बच्चा चोर समझकर खंभे से बांध दिया और जमकर पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


कोतवाली इलाके के मोहल्ला शिवपुरी में मोहल्ला आलमनगर का एक किशोर कबाड़ बीनने आया था। लोगों ने उसे बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया। इसके बाद मोहल्लेवासियों ने उसे भरी दोपहर में खंभे से बांध दिया। मोहल्लेवासियों ने उसे बच्चा चोर समझते हुए बुरी तरह से पीटा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने वीडियो के आधार पर अफवाह फैलाने के मामले में मोहल्ले के रहने वाले मनीष दीपक, शीश, रामपाल, अनुज पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। शहर कोतवाल टीपी सिंह ने बताया कि सभी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed