फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   People stuck in one kilometer long traffic jam for quarter of an hour

Sitapur News: एक किलोमीटर लंबे जाम में पौन घंटे फंसे रहे लोग

Wed, 17 Jan 2024 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 17 Jan 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
People stuck in one kilometer long traffic jam for quarter of an hour
सीतापुर। शहर की श्यामनाथ रेलवे क्राॅसिंग मंगलवार को करीब पौन घंटे तक बंद रही। इससे दोनों ओर एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया और आधे घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक ट्रेन गलत ट्रैक पर जाकर खड़ी हो गई थी। इसलिए यह समस्या हुई। वहीं जिम्मेदारों का कहना था कि शंटिंग की वजह से ट्रेन गलत ट्रैक पर चली गई।
विज्ञापन

शहर मेें स्थित श्यामनाथ मंदिर से गोला मार्ग पर रेलवे क्राॅसिंग पड़ती है। इसी के पास सीतापुर सिटी स्टेशन है। मंगलवार सुबह करीब 11.30 पर यहां फाटक बंद हो गए। दोनों तरफ जाम लगना शुरू हो गया। जाम में फंसे खुशीराम, शारिब, सुशील आदि लोगों ने बताया कि बालामऊ से कानपुर जाने वाली ट्रेन शाहजहांपुर जाने वाले ट्रैक पर चली आई, जिसके बाद ट्रेन क्राॅसिंग पर रुक गई। फिर उस ट्रेन को बैक किया गया। साथ ही ट्रेन वापस आकर स्टेशन पर खड़ी हुई।
विज्ञापन

इसके बाद उसी ट्रैक पर शाहजहांपुर से आ रही ट्रेन कुछ देर बाद आई। जब तक वह नहीं आई, तब तक फाटक नहीं खुले। वहीं स्टेशन अधीक्षक अरशद ने बताया कि लोगों के बीच चर्चा रही कि ट्रेन गलत ट्रैक पर नहीं भेजी गई थी। यह आशंका सही नहीं है। शंटिग के जरिए ट्रेन के डिब्बों को जोड़ा जा रहा था जिसके चलते फाटक भी बंद रखा गया। काम खत्म होते ही क्रॉसिंग को खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed