फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   People not interested in getting booster dose

बूस्टर डोज लगवाने में रुचि नहीं ले रहे लोग

Wed, 19 Jan 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
People not interested in getting booster dose
सीतापुर। वरिष्ठ नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य के मद्देनजर केंद्र सरकार ने उनको बूस्टर डोज लगवाने का कार्यक्रम शुरू किया है। वरिष्ठ नागरिक इस डोज को लगवाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे है। करीब 10 दिन के टीकाकरण कार्यक्रम में महज चार फीसदी ही लोगों ने टीकाकरण करवाया है। इससे स्वास्थ्य विभाग भी परेशान है। वरिष्ठ नागरिकों से बूस्टर डोज लगवाने की अपील की है।
विज्ञापन

जिले में 10 जनवरी से बूस्टर डोज लगाई जा रही है। यह डोज फ्रंटलाइन वर्कर, हेल्थकेयर केयर व वरिष्ठ नागरिकों को दी जानी है। जिनके कोविड के पहले दोनों टीके लग चुके हैं। दूसरा टीका लगे हुए नौ माह का समय बीत गया है। वही इस डोज को लगवा सकते हैं। जिले में 1.49 लाख लोगों को यह डोज दी जानी है। इस डोज को लगवाने में लोग लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन

करीब 10 दिन अभियान में महज चार फीसदी ही लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई है। बूस्टर डोज के आंकड़े बढ़ नहीं पा रहे हैं। इससे स्वास्थ्य महकमा भी चिंतित नजर आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगों से बूस्टर डोज लगवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय पर लगवाएं टीका
अशोक मिश्रा का कहना है कि बूस्टर डोज लगवा ली है। पहली दोनों डोज समय पर ली थी। लोगों से अपील है कि वह भी समय पर डोज जरूर लें। सावित्री शुक्ल ने बताया कि केंद्र सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए बूस्टर डोज लगवाने का निर्णय लिया है। यह फैसला निश्चित ही काबिले तारीफ है। मोहम्मद अनीस ने बताया कि अब कोविड का कोई खतरा नहीं है। बूस्टर डोज लगवाकर टीकाकरण का पूरा चक्र पूरा कर लिया है। इस कटेगरी में आने वाले सभी लोग बूस्टर डोज अवश्य लगवाएं।
टीकाकरण है बहुत जरूरी
बूस्टर डोज लगवाने में सभी लोग आगे आए। वह निश्चित समय पर बूस्टर डोज लगवाएं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए टीकाकरण ही बेहतर विकल्प है।
- डॉ. मधु गैरोला, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed