{"_id":"75e7c808db6562583124559c019f48bd","slug":"people-liked-the-prime-minister-s-assurance-plans-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को भा रही प्रधानमंत्री की बीमा योजनाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को भा रही प्रधानमंत्री की बीमा योजनाएं
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sun, 21 Jun 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री बीमा योजना के क्रियान्वयन में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक व इलाहाबाद बैंक की परफॉर्मेंस काफी अच्छी रही है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना सस्ती होने के कारण लोगों को खूब भा रही है। 25 मई तक इस योजना में एक लाख 18 हजार लोगों ने लाभ प्राप्त किया।
विज्ञापन
दूसरे नंबर पर जीवन ज्योति बीमा योजना का है। जिसमें 61 हजार लोगों ने आवेदन किया। सबसे खराब प्रगति अटल पेंशन योजना की है। जिसको केवल 489 लोगों ने स्वीकार किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मई माह में नागरिकों की सुरक्षा के लिए तीन बीमा योजनाएं शुरू की थी।
विज्ञापन
जिसमें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना व अटल पेंशन योजना शामिल है। इन योजनाओं का क्रियान्यवन करने की जिम्मेदारी बैंकों की दी गई थी। जिसके तहत जिले की 33 बैंकों की 311 शाखाओं ने लोगों को लाभ दिया। आठ से 25 मई तक तीनों योजनाओं के तहत एक लाख 80 हजार 846 लोगों ने लाभ प्राप्त किया।
विज्ञापन
जिसमें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ केवल 12 रुपये वार्षिक प्रीमियम देकर प्राप्त किया जा सकता है। इसका लोगों ने खूब फायदा उठाया। एक लाख 18 हजार 753 लोगों ने पालिसी प्राप्त की। दूसरे नंबर पर जीवन ज्योति बीमा योजना है। इसके तहत 61 हजार 604 लोगों ने आवेदन किया। सबसे खराब प्रगति अटल पेंशन योजना की है। जिले भर से केवल 489 लोगों ने ही आवेदन किया।