{"_id":"57b5fa754f1c1b363c6eae5a","slug":"people-killed-crocodiles","type":"story","status":"publish","title_hn":"मगरमच्छ को लाठियों से पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मगरमच्छ को लाठियों से पीटकर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमती व सरायन नदी के संगम के पास गुरुवार सुबह एक मगरमच्छ का शव संदिग्ध हालात में पड़ा देखा गया। लोगों का कहना है कि बुधवार रात ग्रामीणों ने मगरमच्छ को लाठियों से पीटकर मार डाला है। खबर पाकर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की। उन्होंने मगरमच्छ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वन दरोगा सतेन्द्र बहादुर सिंह का कहना है कि मामले से उच्च अधिकारियों को जानकारी दी गई है। संदना इलाके के पटौवा गांव के पास बुधवार देर रात गोमती नदी के पास एक ट्रैक्टर चालक ने मगरमच्छ को आते हुये देखा। इस पर ट्रैक्टर चालक ने शोर मचाया तो पटौवा गांव के लोग मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों का शोरगुल सुनकर पड़ोस के महोदिनपुर, पटुईया, रंगुईया, भभूतीपुर, हिंडौरा आदि गांव के लोग एकत्रित हो गये। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को लाठी-डंडों व से पीटकर मार डाला। शव को हिंडौरा गांव के पास गोमती व सरायन नदी के संगम के पास डाल कर भाग गए। सूचना पर गुरुवार को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों से पूछताछ की। उन्होंने मगरमच्छ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।