{"_id":"5df7cbd18ebc3e88163380a1","slug":"people-in-panic-due-to-leopard-fears-sitapur-news-lko498131860","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए की आहट से दहशत में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए की आहट से दहशत में लोग
विज्ञापन
सरैया (सीतापुर)। सदरपुर थाना क्षेत्र के खाफा कलां गांव में तेंदुए ने फिर से दस्तक दी है। सोमवार सुबह गांव के निकट खेतों में तेंदुए के पग चिह्न दिखाई देने से ग्रामीण दहशत में हैं। उन्हें मवेशियों की चिंता सताने लगी है।
इलाके के खाफा कलां निवासी कुलदीप मौर्या सोमवार को खेतों की तरफ निकले तो गेहूं के खेत में जंगली जानवर के पैरों के निशान देखकर रुक गए। मौके पर कई ग्रामीण जुट गए।
सभी जंगली जानवर के पैरों के पीछे चल दिए। पैरों के निशान रामसिंह के गन्ने के खेत में जाकर समाप्त हो गए। कुलदीप ने बताया कि इस जानवर के पग चिह्न ठीक वैसे ही हैं, जैसे पिछले साल आए तेंदुए के थे।
विज्ञापन
ग्रामीणों को अब अपने पालतू जानवरों की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। गांव मीरनगर निवासी विनीत वर्मा ने बताया कि सुबह गांव के पूरब जंगल में तेंदुए की गुर्राहट सुनाई दी थी।
महमूदाबाद के रेंजर बसंत सिंह का कहना है कि ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली है। फुट प्रिंट लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। तेंदुआ होने की संभावना है। प्रभावित क्षेत्र में फारेस्ट गार्ड सुशील सहित अन्य लोगों की टीम बना कर लगा दी गई है।