{"_id":"64cbf01ce1fd3f63700004f6","slug":"people-got-angry-on-power-crisis-jammed-the-highway-sitapur-news-c-102-1-stp1002-991-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बिजली संकट पर लोग भड़के, जाम किया हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बिजली संकट पर लोग भड़के, जाम किया हाईवे
Thu, 03 Aug 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 03 Aug 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
सिधौली/सीतापुर। बिजली संकट से त्रस्त उपभोक्ताओं का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। आक्रोशित नागरिकों ने बुधवार देर रात हाईवे जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। हाईवे जाम होने से अफसरों में हड़कंप मच गया। पुलिस अफसरों ने तत्काल ट्रांसफाॅर्मर बदलवाने का आश्वासन दिया तब नागरिकों ने रास्ता खोला। करीब 30 मिनट तक हाईवे जाम रहने से अफरातफरी का माहौल बना रहा।
नगर के गांधी नगर उत्तरी मोहल्ले में लगे ट्रांसफाॅर्मर के फुंकने के बाद लगाया गया दूसरा ट्रांसफाॅर्मर बुधवार रात फिर दग गया। इससे मोहल्ले में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। गुस्साए उपभोक्ता रात करीब 2:30 बजे लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर उतर आए और जाम लगाकर हंगामा शुरू दिया। बिसवां चौराहे के पास हाईवे जाम कर उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के अफसरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
हाईवे जाम होने की सूचना से अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। कोतवाली प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल ट्रांसफाॅर्मर बदलवाने का आश्वासन दिया। इस पर उपभोक्ता शांत हुए और हाईवे से हटे। करीब आधे घंटे तक हाईवे जाम रहने से अफरातफरी का माहौल बना रहा। वाहनों की कतारें लग गईं। हंगामे के कुछ देर बाद गांधी नगर मोहल्ले में दो ट्रांसफाॅर्मर रखवाकर आपूर्ति बहाल कर दी गई।