{"_id":"5cd077b8bdec22075060793d","slug":"people-gave-63-46-percent-votes","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में भी बरसे वोट, 63.46 फीसदी पड़े मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में भी बरसे वोट, 63.46 फीसदी पड़े मत
Mon, 06 May 2019 11:36 PM IST
आलोक alok
न्यूज डेस्क, सीतापुर
न्यूज डेस्क, सीतापुर
Published by: आलोक alok
Updated Mon, 06 May 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में लोकसभा का चुनाव छिटपुट गड़बड़ियों व शिकायतों के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। ईवीएम में खराबी से कई बूथों पर मतदान कुछ समय के लिए बाधित हुआ। सोमवार को 41 डिग्री तापमान के बीच भी मतदाताओं में वोट डालने का खासा उत्साह नजर आया।
लोकसभा सीतापुर में 63.46 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। हालांकि, लोकतंत्र के महापर्व में वोट की आहुति डालने को मतदाताओं द्वारा दिखाया गया उत्साह 2014 लोकसभा चुनाव के मुकाबले 2.79 फीसदी कम रह गया।
धौरहरा लोकसभा क्षेत्र की हरगांव विधानसभा में 66 और महोली विधानसभा क्षेत्र में 63.4 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया। मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र की सिधौली विधानसभा में 66.75 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
तीन बूथों पर मतदान बहिष्कार किया गया। अफसरों के मान-मनौव्वल पर काफी देर बाद मतदान शुरू हो सका। डीएम व एसपी दल-बल सहित दिन भर पोलिंग बूथों का जायजा लेते रहे। सोमवार की सुबह 7 बजे से जिले के 2114 मतदान केन्द्रों के 3221 मतदेय स्थलों पर वोटिंग शुरू हो गई।
कई बूथों पर ईवीएम खराब, देर से शुरू हुआ मतदान
ब्लॉक रामपुर मथुरा के गोंडा देवरिया मतदान केन्द्र पर ईवीएम कई बार खराब होने से मतदाताओं को दिक्कतें उठानी पड़ी। इसके अलावा पिसावां बूथ पर ईवीएम खराब होने से 30 मिनट, माथन में ईवीएम गड़बड़ होने से एक घंटे, सकरन के नेहरू जूनियर हाई स्कूल बूथ पर डेढ़ घंटा देर से मतदान शुरू हो सका। इसी तरह कुछ अन्य बूथों पर भी ईवीएम में गड़बड़ी से मतदान निर्धारित समय से शुरू नहीं हो पाया। मशीनें दुरुस्त कर मतदान सुचारु रूप से शुरू कराया गया।
चिलचिलाती धूप में भी दिखा उत्साह
लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी करने के लिए सुबह से ही मतदाताओं में भारी उत्साह नजर आया। कमलापुर, लहरपुर, खैराबाद, सिधौली आदि जगहों के कई बूथों पर सुबह सात बजे से पहले ही पहुंचकर मतदाता लाइन में खड़े हो गए।
सात बजते ही मतदान शुरू कर दिया गया। तेज धूप के बाद भी मतदाता घरों से निकलकर बूथों पर पहुंचते रहे। चिलचिलाती धूप में भी मतदाताओं में उत्साह दिखा। हालांकि, दोपहर एक बजे के बाद बूथों से भीड़ कुछ कम हुई। पर शाम पांच बजे एक बार फिर बूथों पर रौनक नजर आई।