फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   people celebrated Mahatma Gandhi and Shastri's birthday

धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी व शास्त्री जी की जयंती

Mon, 03 Oct 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 03 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
people celebrated Mahatma Gandhi and Shastri's birthday
जनपद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। इस दिन विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं गैर सरकारी संस्थाओं में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। साथ ही महात्मा गांधी व शास्त्री जी की याद ताजा की गई।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। समारोह में जिलाधिकारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि उन्हें जो दायित्व और जिम्मेदारियां सौपी गई हैं, उनका निर्वहन पूरी निष्ठा और लगन के साथ करें। प्रत्येक कर्मचारी का अपना दायित्व और दायरा निर्धारित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह उसमें रहकर सरकार की नीतियों, योजनाओं और जनहित के कार्यों का क्रियांवयन पूरी लगन एवं निष्ठा के साथ करें। उन्होंने शास्त्री जी के बारे में कहा कि सादा जीवन उच्च विचार उनके सिद्धांत थे। हम सबको उनकी सादगी से प्रेरणा लेकर गरीबों और पीड़ितों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी राम केवल तिवारी, नगर मजिस्ट्रेट रामसेवक द्विवेदी आदि ने भी महात्मा गांधी जी व शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उधर, पुलिस लाइन में भी महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।


इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सौमित्र यादव, एएसपी डॉ. ओपी सिंह ने महात्मा गांधी व शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही पुलिस लाइन में परेड भी आयोजित की गई। इस मौके पर सीओ लाइन उमाशंकर सिंह, प्रतिसार निरीक्षक अनिल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed