{"_id":"5970e17f4f1c1b94698b45fd","slug":"peacock-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या, शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या, शव बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2017 10:29 PM IST
मोर की मौत
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक बहेलिए ने राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोर के शव को बहेलिए के घर से बरामद कर उसे हिरासत में ले लिया है। शव का पंचनामा कर उसे दफना दिया गया है।
दिबियापुर निवासी सतगुरु ने गुरुवार सुबह गांव के उत्तर में खेतों में घूम रहे मोर को जाल में फंसा लिया और घर लाकर उसे मार डाला। इसी बीच किसी ग्रामीण ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।
सूचना पर पुलिस आरोपी के घर जा पहुंची और मोर का शव बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि वन रक्षक नंदलाल की तहरीर पर सतगुरु के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। राष्ट्रीय पक्षी के शव का पंचनामा कर उसे दफना दिया गया है।