फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Pchisa village facing extinction

पचीसा गांव पर मंडरा रहा अस्तित्व का संकट

Mon, 05 Sep 2016 11:32 PM IST
सीतापुर
सीतापुर Updated Mon, 05 Sep 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Pchisa village facing extinction
सीतापुर के रेउसा इलाके में कटान करती घाघरा नदी। - फोटो : अमर उजाला
घाघरा नदी के टापू पर बसे पचीसा गांव के अस्तित्व पर अब संकट के बादल मंडराने लगे हैं। यहां पर नदी तेजी से कटान कर रही है, टापू का 60 प्रतिशत हिस्सा हाल ही में कटकर बह गया है, जो बचा है, उस पर भी घाघरा नदी का कहर टूट रहा है। यह टापू करीब चार किलोमीटर चौड़ा था।
विज्ञापन


जिस पर 300  के आसपास परिवार बसे हुए हैं। इसी टापू पर खेती और इसी टापू पर उनका घर था। इस बार नदी ने टापू पर जबरदस्त तरीके से कटान की है। उधर प्रशासन घाघरा नदी का पानी घटने के बाद पूरी तरह से बेफिक्र हो गया है।
विज्ञापन


गांव के रामसिंह, पप्पू, रामलाल, जयपाल आदि ग्रामीणों का कहना है कि नदी का कहर इस कदर बरपा कि, यहां बसे करीब 150 परिवारों को तीन बार अपने स्थान बदलने पड़े। पहले नदी ने काटा, तो पीड़ित परिवारों ने दूसरे स्थान पर डेरा डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदी ने उस स्थान को भी काट डाला। इस तरह से तीन बार घाघरा ने टापू पर जबरदस्त तरीके से कटान की है। अब टापू का जो हिस्सा बचा है, वह करीब एक किलोमीटर के आसपास ही है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी ने टापू का तकरीबन 60 प्रतिशत हिस्सा काट दिया है।

जिसकी वजह से इस टापू पर बसे परिवार बचे हुए हिस्से में ही सिमट कर रह गए हैं। यहां पर नाम मात्र खेती बची है, जिसकी वजह से टापू पर बसे परिवार अब टापू को छोड़ने का मन बना रहे हैं। यहां पर बसे परिवारों को अब इस टापू का अस्तित्व मिटने का डर सता रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि जो नदी टापू के 60 प्रतिशत हिस्से को निगल सकती है। वह नदी किस वक्त बचे हुए 40 प्रतिशत हिस्से को हजम कर जाए, कोई भरोसा नही है। ग्रामीण दहशत में हैं, हर परिवार का मुखिया अब सुरक्षित ठिकानों की तलाश में जुटा हुआ है।


सुरक्षित ठिकाना मिलते ही तमाम परिवार टापू को छोड़ देंगे। उधर प्रशासन घाघरा नदी का पानी घटने के बाद पूरी तरह से बेफिक्र हो गया है। अधिकारियों का मानना है कि अब नदी में जितना पानी है, उसे ग्रामीण नाव के सहारे आसानी से पार कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed