फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Pawansut's temple echoed with cheers

जयकारे से गूंजे पवनसुत के मंदिर

Sun, 05 Jun 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Pawansut's temple echoed with cheers
जेल रोड़ स्थित बड़े हनुमान मंदिर के पास भंडारे में प्रसाद वितरित करती श्रद्घालु। -संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। ज्येष्ठ माह में शनिवार को पवनसुत हनुमान के जयकारों की गूंज रही। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर मनौती मांगी। शहर से लेकर गांव कस्बों में भंडारों का आयोजन हुआ। सब्जी, पूड़ी, हलुवा व शर्बत का जगह-जगह पर वितरण किया गया।
विज्ञापन

इस समय ज्येष्ठ माह चल रहा है। मान्यता है कि इस माह हनुमान जी की आराधना करने पर विशेष फल मिलता है। मंगलवार को जहां मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है, वहीं शनिवार को भी श्रद्धालुओं की भारी आस्था दिखाई दी। सुबह से लेकर देर शाम तक मंदिरों में श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

शहर के छोटा हनुमान मंदिर, बड़ा हनुमान मंदिर, चांदी वाले हनुमान मंदिर, नैमिषारण्य के हनुमानगढ़ी में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। हनुमान जी की विधि विधान से पूजा अर्चना की। उसके बाद मंदिर परिसर में ही बैठकर सुंदरकांड व बजरंगबाण का पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर परिसर के आसपास खड़े लोगों को दान दक्षिणा व भोजन खिलाया। इसके अलावा शहर के चुंगी चौकी, लालबाग चौराहा, त्रिकोणनाथ मंदिर, बस स्टॉप सहित विभिन्न स्थानों पर भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने हलुवा पूडी, सब्जी, शर्बत आदि का वितरण किया। यह भंडारे सुबह से लेकर शाम तक चलते रहे। हर तरफ पवनसुत हनुमान के भजनों की ही गूंज सुनाई देती रही। श्यामनाथ मंदिर के सामने दुर्गेश शुक्ल की तरफ से भंडारा आयोजित किया गया। शहर के कलेक्ट्रेट कचहरी में अधिवक्ता सूरज राय ने हनुमान चालीसा का पाठ व शर्बत वितरण का कार्यक्रम रखा।

इस मौके पर अधिवक्ता सपना त्रिपाठी, अधिवक्ता आरती राय, अधिवक्ता रत्नेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे। लहरपुर संवाद के अनुसार शनिवार को श्री बालाजी महाराज का मोहल्ला ठठेरी टोला के कश्यप समाज द्वारा एक भव्य भंडारे का आयोजन पक्का तालाब तीर्थ पर किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed