फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   patients is being carried to Hospital on cats

खटिया पर टांग कर मरीजों को ले जाते अस्पताल

Fri, 11 Aug 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 11 Aug 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
patients is being carried to Hospital on cats
बाढ़ - फोटो : amar ujala

 बैराजों से छोड़े जा रहे पानी से गांजर में मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां के करीब 400 गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। एक सप्ताह से अधिक का समय बीत चुका है। बावजूद इसके जलस्तर में कोई गिरावट नजर नहीं आ रही है। लोग गांवों में फंसे हुए हैं। सबसे अधिक परेशानी बीमार लोगों को अस्पताल तक ले जाने में हो रही है।

विज्ञापन


शुक्रवार को भी बैराजों से चार लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है। इससे मुसीबत और बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं। बाढ़ का पानी रेउसा कस्बे की तरफ बढ़ रहा है। दो दिन पहले जो पानी रेउसा कस्बे से डेढ़ किलोमीटर दूर था। अब वह सवा किलोमीटर ही दूर बह रहा है। रेउसा के 400 गांव जबरदस्त तरीके से बाढ़ की चपेट में हैं। हालत ये है कि बाढ़ का जायजा लेने निकले अधिकारी बहराइच हाईवे पर ही ठहर कर रह जाते हैं।
विज्ञापन


घरों में 3 से 4 फीट तक पानी हिलोरे मार रहा है। जिनके मकान पक्के हैं, उन्होंने छतों पर शरण ले रखी है। बहुत से ऐसे परिवार हैं, जो सरकारी स्कूलों, पंचायत भवनों की छतों पर डेरा जमाए हैं। वहीं घाघरा के बीच टापू पर बसे पचीसा गांव में जबरदस्त तरीके से बाढ़ कहर बरपा रही है। टापू में फंसे परिवार पानी घटने का इंतजार कर रहे हैं। टापू से बाहर निकालने में नावें जवाब देती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि घाघरा में उठती लहरों को देख लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम दीपेंद्र यादव बाढ़ग्रस्त इलाके में कैंप कर बाढ़ पीड़ितों का हाल जान रहे हैं। बाढ़ के हालात इतने भयावह हैं कि प्रशासनिक अधिकारी चाहकर भी पचीसा टापू पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। अधिकांश परिवारों के घरों में राशन समाप्त हो चुका है। हालांकि प्रशासन बाढ़ पीड़ितों तक मदद पहुंचाने के दावे कर रहा है, लेकिन हकीकत यह भी है कि तमाम परिवारों तक मदद तो दूर प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी तक ही नहीं पहुंच सके हैं।

उधर, घाघरा, शारदा व बनबसा बैराजों से शुक्रवार को 4,02,908 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे हालात सुधरते नजर नहीं आ रहे हैं। बीमार पड़े तो समझों आई मुसीबत बाढ़ में सबसे बुरी हालत तो उन परिवारों की है, जिनके घर के सदस्य बीमार हैं। हालत यह है कि बीमार लोगों को न तो अस्पताल ले जा पा रहे हैं और न ही उन्हें घर में रख पा रहे हैं। चमारन पुरवा गांव भी बाढ़ की चपेट में है। यहां के निवासी मिश्रीलाल इन दिनों बीमार पड़े हैं।

घर व गांव में घुटनों तक पानी भरा हुआ है, ऐसे में मिश्री लाल को घर में भी रख पाना मुश्किल हो रहा है। शुक्रवार को परिवार के सदस्य बीमार मिश्रीलाल को चारपाई पर लिटाकर बाढ़ के पानी में पैदल ही मारू बेहड़ कस्बे के लिए रवाना हो गए। बाढ़ इतनी जबरदस्त है कि गांव जाने वाले संपर्क मार्ग जलमग्न हैं। ऐसे में एंबुलेंस सेवा मिल पाना मुश्किल है। नतीजा लोगों ने उसे पैदल ही बाढ़ के पानी से निकालने की ठान ली और इलाज के लिए चल दिए।

उधर, पचीसा टापू पर हरद्वारी, अमित, सुमित, अनुज आदि बच्चे भी बीमार पड़े हैं। इन बच्चों को टापू से निकाल पाना मुसीबत मोल लेने के बराबर है। नतीजा बच्चों को वहीं रखा गया है। बैराजों से छोड़ा गया पानी घाघरा बैराज 1,28,600 क्यूसेक शारदा बैराज 1,49,878 क्यूसेक बनबसा बैराज 1,24,430 क्यूसेक बाक्स शारदा भी बरपा रही कहर जहां घाघरा ने रेउसा क्षेत्र में कहर बरपा रखा है।

 

वहीं शारदा भी कहर बरपाने लगी है। कम्हरिया शेखूपुर गांव के निकट शारदा नदी जबरदस्त तरीके से कटान कर रही है। कम्हरिया शेखूपुर के मिश्री लाल की 7 बीघा खेत कटकर नदी में समा गया। इससे गांव के अन्य किसान भयभीत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed