फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Passengers said that train delays should be eliminated.

Sitapur News: यात्री बोले दूर हो ट्रेनों की लेटलतीफी

Wed, 08 Oct 2025 09:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 08 Oct 2025 09:20 PM IST
विज्ञापन
Passengers said that train delays should be eliminated.
यात्री से बात करतीं एडीआरएम।
सीतापुर। यात्रियों से अमृत संवाद करने के लिए बुधवार को पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की अपर मंडल रेल प्रबंधक नीतू सीतापुर जंक्शन पर पहुंचीं। उन्होंने यात्रियों से बात कर उनकी परेशानियों को सुना और सुझाव भी लिए। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

एडीआरएम परिचालन नीतू ने बताया कि उन्होंने स्टेशन पर मौजूद यात्रियों से बात की। यात्रियों ने ट्रेनों का संचालन बढ़ाने के साथ ही ट्रेनों की लेटलतीफी दूर करने की बात कही।
विज्ञापन

ट्रेन से सफर करने वाले छात्रों ने कहा कि उन्हें सुबह सात या आठ बजे तक लखनऊ पहुंचना होता है। ट्रेनों के समय से न चलने के कारण अक्सर दूसरे साधनों का इस्तेमाल करते हैं। व्यापारी वर्ग से भी सुझाव लिए गए। सभी के सुझावों को दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अमृत संवाद के जरिये विभाग की कोशिश यही है कि सीतापुर से लखनऊ, लखीमपुर व हर रूट पर चलने वाली ट्रेनों की संख्या अधिक हो इसके साथ ही वह समय से संचालित हों। ताकि सवारियों को सुविधा का लाभ मिल सके। इस दौरान जन संपर्क अधिकारी महेश गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक ए के शर्मा, धमेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रनिंग रूम में खामियां मिलने पर जताई नाराजगी
यात्रियों से बात करने के बाद एडीआरएम ने छह नंबर प्लेटफार्म और वहां पर लगी लिफ्ट का निरीक्षण किया। फिर वह रनिंग रूम की तरफ निरीक्षण करने पहुंचीं। उनके पहुंचने की खबर मिलते ही एक कर्मचारी ने रनिंग रूम के बाहर सफाई शुरू कर दी। यह सब कैमरे में कैद भी हो गया। रिसेप्शन पर पहुंचते ही उन्होंने शिकायती व स्टाफ आदि के रजिस्टर को देखा। उन्होंने नाराजगी जताते हुए पुराने रजिस्टर को बदलने की बात कही। इसके साथ ही वहां पर लगी एलईडी टीवी गायब होने पर उन्होंने कर्मचारी से इसका कारण भी पूछा। एडीआरएम ने जल्द एलईडी टीवी लगाने को कहा।

रेलवे लाइन बनाने के लिए सौंपा ज्ञापन
राजा टोडरमल स्मारक समिति राजस्व सुरक्षा सेवादल ने अपर मंडल रेल प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। समिति के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय पुरी ने बताया कि 1984 के दशक में रेलवे की तरफ से सर्वे हुआ था। इसमें सीतापुर से लहरपुर होते हुए बहराइच तक रेलवे मार्ग को जोड़ने की बात कही गई थी। अगर यहां रेलवे लाइन बनेगी तो कस्बे के यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने लहरपुर में जन्मे राजस्व के जनक राजा टोडरमल के नाम पर रेलवे स्टेशन बनाने की भी मांग की है। इस दौरान जिलाध्यक्ष शिवनाथ मिश्र व मीडिया प्रभारी संतोष राव मौजूद रहे।
...और जब ट्रेन से पहले ट्रैक पर आया सांड़
एडीआरएम के आने से पूर्व दोपहर करीब साढ़े 12 बजे रेलवे स्टेशन पर अनाउंसमेंट हुआ कि प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर कोलकाता-गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस के आ रही है। इस दौरान प्लेटफॉर्म नंबर तीन के ट्रैक पर एक सांड़ आ गया। वह सांड़ ट्रेन की आहट सुनकर भी ट्रैक पर चलता रहा। इस दौरान जिम्मेदार नदारद रहे। कई बार जब ट्रेन के लोको पायलट ने हॉर्न दिया तो सांड़ ट्रैक से हटा, लेकिन पास ही खड़ा रहा। प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों ने बताया कि स्टेशन पर गोवंशों खुलेआम ट्रैक व प्लेटफाॅर्म पर घूमते हैं। स्टेशन अधीक्षक एके शर्मा ने बताया कि ट्रैक को क्लीयर करवाना आरपीएफ का काम है।

मैडम...यहां तो दम तोड़ रहा जल जीवन मिशन
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए जल जीवन मिशन के तहत टोंटी वाले मटके रखवाए गए हैं। साथ ही एक आरओ प्लांट भी स्थापित किया गया है। बुधवार को प्लांट क्षतिग्रस्त दिखा। साथ ही मटके खाली मिले। मटकों की कगार पर जाले भी लगे मिले। यह हाल तब रहा, जब एडीआरएम खुद पूर्व सूचना देकर निरीक्षण करने पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed